सिंधी समुदाय ने मनाया भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव शहर में निकाली शोभायात्रा

0 148
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 23 मार्च को सिंधी समुदाय का प्रमुख त्योहार चेटीचंड मनाया जा रहा है. यह पर्व सिंधी समाज के आराध्य देवता भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है इसलिए इसे झूलेलाल जयंती के नाम से भी जानते हैं सभी त्योहारों की तरह इस पर्व के पीछे भी पौराणिक कथाएं हैं। चेटीचंड को अवतारी युगपुरुष भगवान झूलेलाल के जन्म दिवस के रूप में जाना जाता है। उनका जन्म सद्भावना और भाईचारा बढ़ाने के लिए हुआ था। चेटीचंड के मौके पर सीधी शहर के गुरुद्वारे में भगवान झूलेलाल की पूजा अर्चना गुरु ग्रंथ साहिब पाठ और भोग साहिब पाठ का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे सिंधी समुदाय के लोगों ने शामिल होकर भजन कीर्तन और पूजा अर्चना का पुण्य प्राप्त किया गुरुद्वारे में लंगर का भी आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने लंगर का प्रसाद खाया देर शाम सिंधी समुदाय द्वारा सीधी शहर में भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा निकाली गई जो शहर के सभी प्रमुख मार्गो से निकली इस दौरान सिंधी समुदाय के लोग भगवान के जन्मोत्सव की खुशी में झूमते और नाचते नजर आए।

News TOP Footer