धरने पर बैठे सिहावल विधायक ने पकड़ ली गांवो की बिजली चालू करने की जिद

सीधी धर्मेंद : बोर्ड की परीक्षाएं संचालित होने के वावजूद छात्रों की अनदेखी करते हुए विद्युत मंडल के अधिकारियों ने पूरे गांव की बिजली काट दी। विद्युत की अघोषित कटौती,जले हुए ट्रांसफार्मर को समय सीमा में ना बदलना, जली-कटी केबल को ना बदलना एवं टेढ़े मेढ़े खंबो से निरंतर हो रही दुर्घटना को रोकने के लिए शासन एवं विद्युत मंडल प्रशासन को अनेकों बार अवगत कराने पर भी कार्य में सुधार नहीं करने और जनता की निरंतर शासन -प्रशासन के द्वारा अनदेखी करने के विरोध में 23 मार्च को विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल ने अधीक्षण यंत्री, मध्य प्रदेश विद्युत मंडल सीधी के कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है धरने की शुरआत विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माला पहनकर की जिसके बाद महात्मा गांधी जी के प्रिय भजन का गायन किया गया। अनिश्चितकालीन धरना के दौरान मौके पर मौजूद कांग्रेस वक्ताओं ने जिले भर में विद्युत विभाग द्वारा की जा रही अवैध विद्युत कटौती जबरिया मनमानी भेजे जा रहे विद्युत बिलों के विरोध में विद्युत विभाग और प्रदेश की सरकार को आड़े हाथों लिया इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि यदि अति शीघ्र जिले की विद्युत व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो यह आंदोलन बड़े जनांदोलन का रूप ग्रहण करेगा। देर शाम तक चले अनिश्चितकालीन धरना के दौरान सीधी जिले के एसडीएम नीलेश शर्मा अधीक्षण यंत्री विद्युत मंडल पुलिस महकमे के साथ धरना स्थल पहुंचे इस दौरान धरने पर बैठे पूर्व मंत्री सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल ने उनको जनता की समस्याओं और मांगों की जानकारी देते हुए ज्ञापन सौंपा इस दौरान जिले के अधिकारियों ने कुछ मांगों पर सहमति जताई लेकिन कुछ मांगों पर ऊपर बात करने की बात कही जिस पर सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल ने कहा कि मैं अनिश्चितकालीन धरने को तब तक नहीं खत्म करूंगा जब तक मुझे गांव से यह फोन नहीं आ जाता कि बिजली चालू हो गई है और बिजनेस चालू भर ही ना हो बिजली बहाल भी रहनी चाहिए जिसके बाद जिले के अधिकारी अनशन कार्यों की मांग को अपने वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने और उनसे आदेश लेने निकल गए इस दौरान एंड टीवी इंडिया न्यूज़ ने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल से उनके धरने पर बैठने के कारणों की जानकारी मांगी साथी इस बात को भी उठाया कि सीधी जिला और रीवा संभाग पूरे देश को बिजली उत्पादन करके देता है फिर इस जिले में यह दुर्दशा क्यों है इसके लिए जिम्मेदार कौन है इसके बाद विधायक कमलेश्वर पटेल ने कहा कि इस समस्या के लिए प्रदेश की सरकार जिम्मेदार है। खबर लिखे जाने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी था।
