हर बूथ को डिजिटल व सशक्त बनाकर इतिहास रचेंगे पार्टी कार्यकर्ता कहा बीजेपी अध्यक्ष देव कुमार ने

0 90
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मैं सौभाग्यशाली हॅू कि मुझे बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ काम करने का अवसर मिला है। यह बूथ पार्टी का ए प्लस ग्रेड का बूथ है। बूथ विस्तारक अभियान-2 कोई सामान्य अभियान नहीं, बल्कि एक बहुआयामी अभियान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में गरीबों का जीवन बदलने वाली जो योजनाएं चल रही हैं, उनके हितग्राहियों से बूथ पर मिलना और जो इन योजनाओं से वंचित हैं, उनको लाभ दिलाने का काम हमें करना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचार हैं कि संगठन की मजबूती का आधार हमारे बूथ के कार्यकर्ता हैं। उक्त आशय के उद्गार भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने बरमबाबा मंडल में आयोजित कार्यक्रम में कहीं। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत ‘चलो-बूथ-की-ओर’ के ध्येय वाक्य को आत्मसात करते हुए हमारे कर्यकर्ता और 12 हज़ार विस्तारक हर बूथ को डिजिटल व सशक्त बनाकर नया इतिहास रचेंगे।  भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि 2003 से पहले बीमारू राज्य कहलाने वाला मध्यप्रदेश आज विकसित राज्य बन गया है। महिला सशक्तीकरण के काम में जुटी हमारी सरकार ने प्रदेश में ‘लाडली बहना योजना’ लाकर इतिहास बनाया है। केन्द्र और प्रदेश सरकार के योजनाओें के कारण आज बेटी बोझ नहीं, बल्कि हमारा अभिमान बन गई हैं। यह महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं का ही प्रभाव है कि प्रदेश में अब 1000 बेटों पर 956 बेटियां जन्म ले रही हैं। प्रधानमंत्री जी ने आवास योजना में गरीबों को देकर अपने घर के सपने को पूरा किया है। आयुष्मान भारत आजादी के बाद गरीबों का जीवन बचाने वाला पहला अभियान बन गया है। भाजपा की प्रदेश सरकार ने संबल योजना के माध्यम से गरीबों को संबल दिया। गरीबों का जीवन स्तर उठाना भाजपा का संकल्प है। पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के विचारों पर चलकर आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा दल बनी है। आज देश के 16 राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि आज से शुरू हो रहे अभियान के अंतर्गत समाज के प्रबुद्ध वर्ग, युवाओं और महिलाओं को संगठन से जोड़ने के साथ ही भाजपा सरकार की गरीब हितैषी योजनाओं का लाभ भी पात्र नागरिकों को दिलाने में जुट जाएं, जिससे हमें बूथों पर 51 प्रतिशत वोट प्राप्त करने में मदद मिलेगी। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने विस्तारक के रूप में बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों से चर्चा की और उन्हें बूथ के 22 करणीय कार्यों के बारे में समझाया।

News TOP Footer