स्मैक के साथ एक आरोपी आया बहरी पुलिस के गिरफ्त में

सीधी धर्मेंद : उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सीधी मुकेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूश्री अंजुलता पटले, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय नारायण कुमरे के मार्गदर्शन थाना प्रभारी बहरी उनि पवन सिंह के नेतृत्व में 15 हजार रुपये कीमती 3 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी बहरी पुलिस के गिरफ्त में आ गया। बताया गया की थाना प्रभारी बहरी को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम डढ़िया में पुलिया पर बैठा एक व्यक्ति अपने पास स्मैक बिक्री करने हेतु रखा है। उक्त सूचना से थाना प्रभारी बहरी द्वारा अवगत कराया जाकर रेड कार्यवाही हेतु सउनि रजनीश सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर रेड कार्यवाही हेतु ग्राम डढिया पुलिया के पास भेजा गया जहा घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा गया, जिससे उसका नाम पता पूछा गया तो अपना नाम राजू अन्सारी पिता अब्दुल सलीम अन्सारी उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम गोडाही थाना बहरी जिला सीधी का होना बताया जिसकी तलासी लेने पर संदेही के जिन्स की पैन्ट के दाहिने जेब से एक सफेद कलर की पालीथीन मिली, जिसमें मटमैले कलर का स्मैक जैसा पदार्थ मिला। तथा दूसरी जेब में एक एन्ड्राइड समसंग नीले रंग का मिला जो बंद हालत में था। स्मैक को इलेक्ट्रॉनिक तौल से तौलने पर 3 ग्राम पाई गई, जिसकी कीमत लगभग 15000 रुपए होगी। आरोपी राजू अन्सारी का उक्त कृत्य धारा 8,21,22 एनडीपीएस एक्ट की दण्डनीय पाये जाने से आरोपी राजू अन्सारी से स्मैक एवं एक अदद समसंग एन्ड्रायड मोबाइल मौके पर जप्त कर कब्जे पुलिस लिया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। उक्त समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बहरी उनि पवन सिंह, सउनि राजनीश सिंह,आरक्षक 279 विवेक द्विवेदी, आर. 554 राजधर विश्वकर्मा, आर. 531 रघुराज सिंह का विशेष योगदान रहा i
