6 मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर पहुंचाया जेल

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले उप पुलिस अधीक्षक मुख्यलय एन एस कुमरे के मार्गदर्शन थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक योगेश मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी अंशू लखेरा पिता कृष्ण पाल लखेरा उम्र 21 साल साकिन वार्ड क्रमांक 23 सर्वोदय चौक सीधी थाना कोतवाली। इसराफिल उर्फ सोनू खान पिता फद्दी खान उम्र 22 साल साकिन थनहवा टोला वार्ड क्रमांक 19 थाना कोतवाली जिला सीधी तथा किसन रावत पिता बाबूलाल रावत उम्र 20 साल साकिन थनहवा टोला थाना कोतवाली जिला सीधी (म.प्र.) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 6 मोटरसाइकिल कीमती 2 लाख को जप्त कर उक्त आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया है।बताया गया की फरियादी पुरूषोत्तम विश्वकर्मा एवं विजय कुमार साकेत द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट लेख करवाई थी कि उनकी मोटरसायकल क्रमशः ईद्राज पैलेस व अमरप्रेम पैलेस से कोई अज्ञात चोरी करके ले गया है, जिस पर थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा 2 टीम का गठन कर आरोपियो के पता तलाश हेतु रवाना किया गया जिसमें पुराने चोरो से पूछताछ की गई जो आरोपीगण अंशू लखेरा पिता कृष्ण पाल लखेरा उम्र 21 साल साकिन वार्ड क्रमांक 23 सर्वोदय चौक सीधी थाना कोतवाली। इसराफिल उर्फ सोनू खान पिता फद्दी खान उम्र 22 साल साकिन थनहवा टोला वार्ड क्रमांक 19 थाना कोतवाली जिला सीधी किसन रावत पिता बाबूलाल रावत उम्र 20 साल साकिन थनहवा टोला थाना कोतवाली जिला सीधी को पकड़कर पूँछताछ की गई जिन्होने अपना अपराध स्वीकार किया गया जिससे आरोपीगण उपरोक्त के पास से थाना कोतवाली की चोरी की गई मो.सा. के अतिरिक्त अन्य थाना क्षेत्र कि कुल 6 नग मोटरसायकल कीमती लगभग 2 लाख रूपये को जप्त किया गया। आरोपियो द्वारा जिला सीधी के भिन्न भिन्न थानो में मो.सा. चोरी करना स्वीकार किया गया है।उक्त आरोपीगण के जिला सीधी के चुरहट, जमोड़ी व पथरौला में लगभग आधा दर्जन अपराध पंजीबद्द है।
