17 मार्च को होने वाले कांग्रेस के हल्ला बोल आंदोलन की आयोजित हुई तैयारी बैठक

0 124
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल आंदोलन दिनांक 17 मार्च को आयोजित होने जा रहा है जिसकी तैयारी बैठक 4 मार्च को जवाहर कांग्रेस भवन सीधी में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के मुख्य आतिथ्य पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी के विशिष्ट आतिथ्य एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक की शुरुआत महापुरुषों और स्वर्गीय दाऊ कुंवर अर्जुन सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके की गई। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल का माला पहना कर स्वगत किया। हल्लाबोल आंदोलन की तैयारी बैठक में 17 मार्च को आयोजित होने जा रहे आंदोलन को सफल वनाने की रणनीति पर व्यपक चर्चा की गई। खबर लिखे जाने तक जवाहर कांग्रेस भवन में जिलेभर से आंदोलन को सफल बनाने के लिए एकत्रित हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बीच चर्चाओं का दौर जारी था इस दौरान आंदोलन को सफल बनाने के लिए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने अपने कई सुझाव दिए और पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के भी विचारों से अवगत हुए खबर लिखे जाने तक जिला कांग्रेस कार्यालय में हल्ला बोल आंदोलन की तैयारी बैठक जारी थी एक लंबे अरसे बाद जिला कांग्रेस कार्यालय में भारी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी जिले के कोने कोने से ज्यादा हुए कांग्रेस कार्यालय में आज कुर्सियां और जगह कम पड़ गई आज की तैयारी बैठक से इस बात का आभास होता है कि आने वाले 17 मार्च को जनता की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल आंदोलन व्यापक पैमाने पर होगा।

News TOP Footer