पूर्वांचल में भाजपा को मिली शानदार जीत का सीधी में भाजपाइयों ने मनाया जश्न

सीधी धर्मेंद : 2 मार्च को पूर्वांचल के राज्यों त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय विधानसभा चुनाव में मिली शानदार जीत पर भाजपा पार्टी कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अगुवाई भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान की विशिष्ट उपस्थिति में शानदार आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिष्ठान वितरण कर जश्न,मनाया गया।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं रणनीति का परिणाम है। यह जीत भाजपा के विजन को दर्शाती है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान ने कहा कि पूर्वांचल की जीत 2023 और 24 का ट्रेलर है। कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए श्री चौहान ने कहा कि यह जीत यह साबित करती है कि दाढ़ी बढ़ाने से वोट नहीं मिला करते। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
