शिवराज सिंह सीधी को संभाग कभी नहीं बनाएंगे कहा जिला कांग्रेस सीधी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान ने

सीधी धर्मेंद : एन टीवी इंडिया न्यूज़ से एक मुलाकात के दौरान मध्यप्रदेश के नए पेश बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान ने कहा कि शिवराज सिंह की तरह उनका बजट भी झूठा है बजट में सिर्फ घोषणाएं ही घोषणाएं की गई हैं उनके लिए पैसा कहां से आएगा उनका क्रियान्वयन किस तरीके से होगा इस संबंध में कुछ नहीं बताया गया है। रसोई गैस और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने के पूछे गए सवाल पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यही बीजेपी के नेता और नेत्रिया जब सिलेंडर 4 सौ रूपए था तो यह विरोध प्रदर्शन करने सड़कों पर उतर आते थे आज कहां गई इनकी नैतिकता सिलेंडर के रेट 11 सौ के ऊपर पहुंच रहे हैं लेकिन का कोई पता नहीं है। मुलाकात के दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष से मऊगंज को जिला बनाए जाने की खबरों के बीच सीधी को संभाग बनाए जाने को लेकर किए गए सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शिवराज सिंह सीधी को संभाग नहीं बनाएंगे क्योंकि वह सीधी के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार किए हैं।
