मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल तीन दिवसीय प्रवास पर आएंगे सीधी

0 150
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : महामहिम राज्यपाल मध्यप्रदेश श्री मंगुभाई पटेल का जिला सीधी में दिनांक 28.02.2023 से 02.03.2023 तक भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। महामहिम राज्यपाल के जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल श्री पटेल दिनांक 28.02.2023 को 3 बजे हेलीपैड सीधी आगमन होगा। इसके पश्चात श्री पटेल हेलीपैड से परसिली के लिए रवाना होंगे। इसके बाद का माननीय राज्यपाल समय आरक्षित रहेगा एवं परसिली में रात्रि विश्राम करेंगें। राज्यपाल श्री पटेल दिनांक 01 मार्च 2023 को सुबह 10 बजे परिसिली से ग्राम पंचायत चमराडोल के लिए प्रस्थान करेंगें। 10.10 बजे से 10.30 बजे तक ग्राम पंचायत चमराडोल में सिकेल सेल एनीमिया एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का अवलोकन करेंगे। तत्पश्चात 10.30 बजे से 11.30 बजे तक शासन की योजनाओ से लाभान्वित हितग्राहियों तथा जनजातीय समुदाय के लोगों के साथ संवाद करेंगे। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 11.30 बजे से 12.15 आंगनवाड़ी केंद्र एवं अन्य शासकीय संस्थाओं का भ्रमण करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12.15 बजे से 01 बजे तक ग्राम पंचायत चमराडोल में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही के घर में भोजन करेंगे। दोपहर 01 बजे परसिली वापसी एवं 04 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। राज्यपाल श्री पटेल सायं 4 बजे परसिली से संजय टाइगर रिजर्व के लिए प्रस्थान एवं सायं 4.25 बजे से 6 बजे तक संजय टाइगर रिजर्व में भ्रमण करेंगे। सायं 6 बजे परसिली वापसी होगी एवं इसके बाद का समय आरक्षित रहेगा। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 02 मार्च 2023 को सुबह 09 बजे सीधी से सिवनी के लिए प्रस्थान करेंगें।

News TOP Footer