50 साल से भी ऊपर पुराने जमीनी प्रकरण का हुआ ऐतिहासिक निराकरण

सीधी धर्मेंद : 27 फरवरी को सीधी जिले के न्यायालय और न्याय क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक रहा आज के दिन जिला न्यायालय के जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमिताभ मिश्रा के मार्गदर्शन में 50 साल से भी ऊपर एक ऐसे जमीनी प्रकरण का निराकरण किया गया जिसको लेकर कई पीढ़ियों ने मुकदमा लड़ा इस दौरान दोनों ही पक्षों के वकील बदले पड़ गए लेकिन उक्त कई दशकों से लंबित मामले को सुलझाने के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमिताभ मिश्रा ने जब पहल की तो मुकदमे की कड़िया दोनों पक्ष दोनों पक्ष के वकील सुलझते चले गए और मध्यस्थता के माध्यम से उक्त मामले का राजीनामा से निराकरण करके दोनों ही पक्षों को न्याय और उनका अधिकार मिल गया। 27 फरवरी को एक प्रेस वार्ता के दौरान उक्त मामले के सुलझने की दोनों ही पक्षों के वकीलों ने जानकारी देते हुए इस पुराने ऐतिहासिक मामले का निराकरण होने का श्रेय जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमिताभ मिश्र को दिया जिला। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह ने 50 साल से अधिक समय से चल रहे इस मुकदमे के सुखद परिणाम को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमिताभ मिश्रा के द्वारा की गई यह पहल एक नजीर बनेगी। प्रेस वार्ता के दौरान लंबे समय और कई पीढ़ियों से मुकदमा लड़ रहे दोनों पक्षों ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्याय और समझाइश की सराहना की। पत्रकार वार्ता के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमिताभ मिश्रा ने इस जटिल प्रकरण के बारे में पत्रकारों को विस्तार से बताते हुए कहा कि यदि लोग मध्यस्थता के माध्यम से चाहे तो इस तरह के अपने विवादों को सुलझा सकते हैं इसके लिए उन्हें आगे आना होगा। पत्रकार वार्ता में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने इस मामले से जुड़े पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए जिससे लोगों और समाज में जागरूकता पैदा हो और वह आपसी मध्यस्थता के माध्यम से अपने विवादों का निराकरण करवाने के लिए आगे आएं।
