अर्जुनसिंह का अपमान बर्दाश्त नहींस्वतंत्रता सेनानी से प्रतिमा का अनावरण कराएंगे कहा डॉ. महेंद्र सिंह चौहान ने

0 147
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह चौहान ने एक विग्यप्ति जारी करके प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुनसिंह की भोपाल में लगाई गई प्रतिमा का अभी तक अनावरण न किये जाने पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि पिछले दो बरस से ज्यादा समय से मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.श्री अर्जुनसिंह के प्रशंसक, समर्थक, अनुयायी और चाहने वाले उनकी प्रतिमा के अनावरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं| डा.सिंह ने कहा कि दाऊ सा. प्रदेश के उन राजनेताओं में से हैं जिन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में अपनी पहचान बनाई। उनका हमेशा विशिष्ट स्थान रहा है| जहां दूसरे राजनेता दिल्ली पहुंच कर अपने प्रदेश को भूलने लगते हैं, वहीं उनकी सोच में मध्यप्रदेश का हित हमेशा प्राथमिकता में रहा है| मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री रहते हुए उन्होंने प्रदेश को जितना कुछ दिया है, वह सबसे अलग और साफ़ साफ़ दिखने वाली उपलब्धियां हैं| इससे भी बड़ी बात यह है कि उन्होंने पक्ष विपक्ष और छोटे बड़े का कभी भेदभाव नहीं किया| दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सबके प्रति अपनी सदाशयता की भावना ने ही उन्हें विशिष्ट बनाया| यह दुखद है कि शिवराज सिंह जी के पास अर्जुनसिंह जी की प्रतिमा के अनावरण के लिये समय नहीं है। इस सरकार ने उनके प्रति अनुग्रह और सम्मान प्रदर्शित न करके अपने अपने संकुचित सोच को ही उजागर किया है| डॉ. चौहान ने कहा है कि उनकी पुण्य तिथि क़रीब है ,अब हम हमारे नेता की उपेक्षा और अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे और यदि सरकार के पास समय नही है और अनावरण का कार्यक्रम नहीं करती है तो कांग्रेस कार्यकर्ता स्वयं ही कार्यक्रम आयोजित करके किसी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से शीघ्र ही प्रतिमा का अनावरण करायेंगे।

News TOP Footer