जिला न्यायालय परिसर में हुआ एक दिवसीय मध्यस्थता जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम

0 117
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला न्यायाधीश अमिताभ मिश्र के मार्गदर्शन में दिनांक 25 फरवरी 2023 को जिला न्यायालय सीधी में निरंतर मीडिएशन हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी अंतर्गत दिनांक 25.02.2023 को एक दिवसीय मध्यस्थता जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला न्यायालय परिसर स्थित ए.डी.आर. सेंटर भवन में आयोजित किया गया जिसमें रिसोर्स पर्सन (मास्टर ट्रेनर) के रूप में शाहिद मोहम्मद जबलपुर द्वारा मध्यस्थता योजना के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण का शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अमिताभ मिश्र द्वारा जिला न्यायालय परिसर में दीप प्रज्वलन कर किया गया।

News TOP Footer