सीधी शहर के गांधी चौक में लगी आग से तबाह हुए 13 दुकानदार

सीधी धर्मेंद : 6 फरवरी की रात्रि 3:00 बजे सीधी शहर के गांधी चौक, संघ कार्यालय के पास रखी हुई 13 गुमटीओ में अचानक भीषण आग लग गई जब तक में प्रशासन को सूचना मिली और फायर ब्रिगेड पहुंचा तब तक में लगभग पूरी दुकानें जलकर खाक हो चुकी थी। जल गई दुकानों में महिलाएं श्रृंगार चूड़ी का व्यापार करके अपना और अपने परिवार का जीवन यापन कर रही थी। जब तक में उनको इस आगजनी का पता चला तबतक उनके जीवनयापन का साधन जलकर राख हो गई सुबह अपनी तबाह दुकानों को देख कर उन महिलाओं और बच्चों के भविष्य में अंधकार दिखाई देने लगा।एन टीवी इंडिया न्यूज़ को आगजनी की घटना की जानकारी सुबह हुई एन टीवी इंडिया न्यूज़ जब मौके पर पहुंचा तो एन टीवी इंडिया न्यूज़ की मुलाकात देर रात घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीद दुकानदार से हो गई जिसने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को आगजनी की देर रात की घटना की विस्तार से जानकारी दी और बताया कि फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गया था लेकिन दुकानों को बचाया नहीं जा सका। आगजनी की घटना की खबर एनडीटीवी इंडिया न्यूज़ पर चलाए जाने के बाद गांधी चौराहे में घटना को देखने और पीड़ित व्यापारियों को दिलासा देने और राहत देने लोगों का तांता लग गया इस दौरान मौके पर भाजपा के युवा नेता गुरुदत्त शरण शुक्ला और तहसीलदार सौरभ मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर दुकानदारों को दिलासा दिया गुर्जर स्वर्ण शुक्ला ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को बताया कि विधायक सीधी की तरफ से पीड़ितों को ₹10 -10 हजार की सहायता राशि दिलाई जाएगी। मौके पर आए तहसीलदार सौरव मिश्रा ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को कहा कि शासन के जो भी प्रावधान होगी उसके नियमानुसार पीड़ितों को मदद दी जाएगी आगे उन्होंने कहा कि आग के कारणों की जांच कराई जाएगी। सीधी शहर के गांधी चौक में आगजनी की हुई भीषण घटना की घटना की जानकारी मिलते ही मिलते ही जिले के वरिष्ठ एडवोकेट और समाजसेवी विनोद वर्मा नगर पालिका सीधी के मुख्य नगरपालिका अधिकारी और वरिष्ठ पार्षद विनोद मिश्रा ने भी मौके पर पहुंच कर पीड़ितों से उन्हें मदद दिलाने के लिए सभी जानकारियां एकत्रित की कुछ देर बाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान और जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नवीन सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात की और उनको दिलासा देते हुए कहा कि उनसे जो भी संभव मदद होगी वह की जाएगी ज्ञान सिंह चौहान ने यह भी कहा कि सबसे पहले घटना के कारणों की जांच कराई जानी चाहिए ज्ञान सिंह चौहान ने घटना के लिए प्रशासन की लापरवाही को जिम्मेदार बताया। गांधी चौक में हुई आगजनी की घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व जिला बीजेपी अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान जिला बीजेपी के वर्तमान अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने दी पहुंचकर पीड़ित दुकानदारों को दिलासा दिलाया और उनकी हर संभव मदद करने की बात कही गांधी चौक में आज हुई आगजनी की घटना के पीड़ित दुकानदारों को तत्काल मदद पहुंचाने का काम स्वर्णकार समाज द्वारा किया गया घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे स्वर्णकार समाज सीधी के अध्यक्ष नगर पालिका के पार्षद हाल के सोनी ने सभी पीड़ित दुकानदारों को 11- 11 हजार रुपए की राशि का चेक तत्काल प्रदान कर दिया हल्के सोनी ने समाज की तरफ से बड़ा दिल दिखाते हुए जो कदम उठाया उससे दुकानदारों के चेहरे पर काफी राहत दिखाई पड़ी और लोगों को भी तत्काल मदद करने की प्रेरणा मिली। घटनास्थल पर जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू ने भी पीड़ित व्यापारियों से मुलाकात करके उन्हें मदद का भरोसा दीया है। गांधी चौक में आगजनी का शिकार हुए दुकानदारों को मदद देने के लिए जिला व्यापारी संघ भी पीछे नहीं रहा व्यापारी संघ सीधी के अध्यक्ष लालचंद गुप्ता और अपने पदाधिकारियों और नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने व्यापारियों को उनकी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया इस दौरान उन्होंने एन टीवी इंडिया न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि प्रशासन को सबसे पहले आग लगने के कारणों का पता लगाया जाना चाहिए आगे उन्होंने कहा कि यह समय राजनीति करने का नहीं है व्यापारियों के लिए हम पहले भी मदद करते थे हमसे जो कुछ भी संभव हो सकेगा हम फिर मदद करेंगे देर शाम व्यापारी संघ सीधी के अध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने अपने पदाधिकारियों के साथ जिले के कलेक्टर से मिलकर व्यापारियों की मदद के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और पीड़ित दुकानदारों की तत्काल मदद करने की मांग भी की।
