लक्ष्मीपति होंडा एजेंसी में लांच की गई पहली स्मार्ट की बाइक

सीधी धर्मेंद : वर्तमान समय में देश की सबसे अग्रणी टू व्हीलर बाइक कंपनी होंडा अपने ग्राहकों के लिए नए नए मॉडल लेकर आ रही है और ग्राहकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है उसी कड़ी में 6 फरवरी को सीधी शहर में स्थित लक्ष्मीपति होंडा एजेंसी में कंपनी के आए प्रतिनिधियों और लक्ष्मीपति होंडा एजेंसी के संचालक संजीव तिवारी और श्रीमती पूनम तिवारी ने होंडा कंपनी की नई स्मार्ट की बाइक की लॉन्चिंग समारोह पूर्वक की इस दौरान होंडा कंपनी से आए हुए प्रतिनिधियों और लक्ष्मीपति होंडा एजेंसी के संचालक संजीव तिवारी और श्रीमती पूनम तिवारी ने कंपनी द्वारा लांच की गई नई बाइक से पर्दा हटाकर सीधी जिले के उपभोक्ताओं के लिए बाइक लांच की। बाइक लॉन्च करने के बाद कंपनी के प्रतिनिधियों और होंडा एजेंसी के संचालकों और स्टाफ ने उपभोक्ताओं के साथ कंपनी की नई स्मार्ट की बाइक की लांचिंग का जश्न मनाया। जश्न के दौरान लक्ष्मीपति होंडा एजेंसी की संचालक श्रीमती पूनम तिवारी ने कहा कि होंडा एक्टिवा दुनिया की बेस्ट सेलिंग बाइक है उसी कड़ी में कंपनी ने स्मार्ट की बाइक निकाली है आगे लक्ष्मीपति होंडा एजेंसी के संचालक पूनम तिवारी ने कहा कि हमें इस बाइक की सेल का ग्राहको से बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है।
