सीईओ जिला पंचायत राहुल धोटे ने विकास यात्रा तैयारियों की समीक्षा की

0 105
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे द्वारा विकास यात्राओं के तैयारियों के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। श्री धोटे ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जिले में 05 से 25 फरवरी 2023 तक विकास यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में जागरूक करना तथा प्रत्येक पात्र हितग्राही को योजनाओं से लाभांवित किया जाना है। सीईओ जिला पंचायत ने कहा कि इस दौरान नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया जाएगा। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है कि उक्त निर्देशों के अनुक्रम में सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें। लोकार्पण एवं शिलान्यास के कार्यों की सूची तैयार कर कलेक्टर कार्यालय को उपलब्ध कराएं। साथ ही मैदानी अमले के माध्यम से योजनाओं का व्यापक प्रचार.प्रसार करते हुए पात्र हितग्राहियों को चिन्हित करना भी सुनिश्चित करें। सीईओ जिला पंचायत ने सभी उपखण्ड अधिकारियों तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को विकास यात्राओं के लिए तैयार रूट चार्ट के अनुसार सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान हितग्राहियों के साथ संवाद कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। बैठक में उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलेश शर्माए डिप्टी कलेक्टर श्रेयस गोखले सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। अन्य उपखण्ड अधिकारी तथा सीईओ जनपद पंचायत वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

News TOP Footer