बजट एक छलावा,सभी के हितों की अनदेखी की गई कहा पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने

सीधी धर्मेंद : विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल ने एक विग्यप्ति जारी करके केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बजट में रोजगारए युवाओं व कारोबारी हितों की अनदेखी की गई है।यह बजट मात्र एक छलावा या आभासी अभिलेख है। विधायक श्री पटेल ने कहा कि बजट में रोजगार व कारोबारी हितों पूरी तरह अनदेखी की गई है। डैडम् व किसानों की आय बढ़ाने को लेकर बजट मौन है। नौजवानोंए महिलाओंए मजदूरोंएनौकरीपेशाएव्यापारी वर्ग और विशेषकर मध्य वर्ग के लिए यह बजट मात्र एक छलावा है। विधायक श्री पटेल ने बताया कि भाजपा की केंद्र सरकार राष्ट्रीय संपत्तियों को बेचकर जनता पर कर्ज का बोझ बढ़ा रही है एवं युवा पीढ़ी का भविष्य चौपट कर रही है। जनता को गुमराह करना तथा उनके जीवन के साथ खिलवाड़ करना सरकार को बंद करना चाहिए। विधायक श्री पटेल ने बताया कि बजट 2023 एक झूठ का पुलिंदा हैए जिसमें युवाओं व रोजगार को बढ़ावा नहीं दिया जा रहा हैएदेश में आजादी के बाद वर्तमान समय में सर्वाधिक बेरोजगारी कि दर है। प्रति व्यक्ति आय में 197 देशों की सूची में भारत 142 वें स्थान पर है। भुखमरी के मामले में भारत 121 देशों में 107 वें स्थान पर है।लाखों सरकारी विभागों में सालों से पद खाली हैए जिसे भरा नहीं जा रहा है। भाजपा की सरकार संविधान अनुरूप कार्य नहीं कर रही है। कांग्रेस पार्टी निरंतर जनता को जागरुक उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जनमानस को सचेत कर जागरूक कर रही है।बजट जनता को गुमराह करने का एक मात्र पुलिंदा है।
