नगर पालिका सीधी के वार्ड क्रमांक 4 में कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान हुआ आयोजित

0 97
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान नगर पालिका परिषद सीधी के वार्ड क्रमांक 4 में कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह के मुख्य आतिथ्य,नगर पालिका के उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह की अध्यक्षता, विनोद मिश्रा उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी,ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह महेंद्र के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ, नपा के वार्ड क्रमांक 4 के घर घर जाकर लोगों से जनसंपर्क किया गया, राहुल गांधी एवं कमलनाथ का संदेश पत्र के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया गया, जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि जनमानस में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के प्रति खासा उत्साह का वातावरण है एवं परिवर्तन की लहर स्पष्ट दिखाई दे रही है प्रदेश की जनता भाजपा के झूठे वादों में आने वाली नहीं है, महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार से आम जनमानस परेशान हैं श्री सिंह ने कहा कि जनता के उत्साह को देखकर यह स्पष्ट है कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की लहर चल रही है हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में प्रमुख रुप से रामदुलारे चतुर्वेदी उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी,भूपेंद्र सिंह नन्हे महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी, सुनील चौधरी अध्यक्ष सूचना प्रकोष्ठ,गेंदलाल कोल उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी मनोज सिंह एडवोकेट महामंत्री,बृजेश तिवारी, जिला कांग्रेस कमेटी,जमुना केवट, छोटेलाल बंसल,सीताराम भारती सचिन भारती राकेश बंसल श्रीमती शकुंतला साकेत बाबूलाल सेन संकोच कोल,कांग्रेस पदाधिकारी,कार्यकर्ता सहित काफी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

News TOP Footer