कांग्रेस भवन में जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह ने किया ध्वजारोहण,प्रदेश अध्यक्ष के संदेश का किया वाचन

0 81
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 26 जनवरी को जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के द्वारा जिला मुख्यालय जवाहर कांग्रेस भवन में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया, कांग्रेस भवन के मुख्य समारोह में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह द्वारा ध्वजारोहण कर ध्वज को सलामी दी गई तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के संदेश का वाचन किया गया, उक्त अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि भारत का संविधान स्वर्णिम है जो सर्व समाज को समानता का अधिकार देता है लेकिन वर्तमान में विद्वेष पैदा करने की कोशिश हो रही है संविधान की रक्षा के लिए हमें सब को एकजुट होना होगा, और विघटनकारी ताकतों को परास्त करना होगा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने समस्त जिले वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी, कार्यक्रम में वरिष्ठजन,प्रदेश पदाधिकारी, नगरीय निकाय एवं पंचायती राज के जनप्रतिनिधि,जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी,युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस,एनएसयूआई सहित सभी सहयोगी संगठन एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी ब्लॉक के पदाधिकारी सहित सम्मानीय कांग्रेसजन उपस्थित रहे

News TOP Footer