गरिमा पूर्ण तरीके से मनाया गया सीधी जिले में गणतंत्र दिवस समारोह कलेक्टर साकेत मालवीय ने किया ध्वजारोहण

सीधी धर्मेंद : 26 जनवरी को सीधी जिले में गणतंत्र दिवस समारोह गरिमा पूर्ण तरीके से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य कार्यक्रम सीधी शहर के छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित किया गया गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि जिले के कलेक्टर साकेत मालवीय ने समारोह की शुरुआत ध्वजारोहण करके झंडे को सलामी देने के बाद राष्ट्रगान का गायन करके की। ध्वजारोहण के बाद जिले के कलेक्टर साकेत मालवीय ने जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश श्रीवास्तव के साथ नागरिकों का अभिनंदन स्वीकार करते हुए परेड का निरीक्षण किया। परेड के निरीक्षण के बाद समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर साकेत मालवीय ने खुशहाली हर्ष और सुख समृद्धि के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारों को खुले आसमान में उड़ाया समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर साकेत मालवीय ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जनता के नाम का संदेश का वाचन किया संदेश वाचन में प्रदेश के विकास के अनेक क्षेत्रों की उपलब्धियों का जिक्र था। मुख्यमंत्री के संदेश के वचन के बाद छत्रसाल स्टेडियम में मौजूद परेड ने हर्ष फायर हर्ष फायर किया। हर्ष फायर के बाद छत्रसाल स्टेडियम में परेड ने आकर्षक मार्च पास्ट करके समारोह के मुख्य अतिथि जिले के कलेक्टर साकेत मालवीय को सलामी दी परेड में जिला पुलिस बल होमगार्ड विशेष सशस्त्र बल एनसीसी स्काउट और स्कूली छात्र छात्राओं की टोलियां शौर्य दल के बच्चे शामिल थे। परेड की सलामी के बाद समारोह के मुख्य अतिथि ने परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त करते हुए कार्यक्रम में पधारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद के परिजनों का शाल और श्रीफल देकर सम्मान किया। गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विद्यालयों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई जिसकी स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों ने प्रशंसा की। समारोह में गांधी स्कूल बैंड ने शानदार प्रस्तुति दी। समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा विकास से जुड़ी हुई झांकियां भी निकाली गई कार्यक्रम के अंत में समारोह के अतिथि द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। गणतंत्र दिवस समारोह में सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला जिला एवं सत्र न्यायाधीश के साथ समस्त न्यायालय अधिकारी जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मंजू रामजी सिंह नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह जनपद अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार सीईओ जिला पंचायत राहुल नामदेव धोटे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और पत्रकार मौजूद रहे।
