धौहनी विधानसभा में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने ली तैयारी बैठक

0 592
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 26 जनवरी2023 से आयोजित होने वाले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तारतम्य में धौहनी विधानसभा अंतर्गत तीनों ब्लॉक कुसमी,मड़वास एवं मझौली में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई उक्त बैठक में अभियान की तैयारी रूपरेखा पर कार्यकर्ताओं को विस्तृत दिशानिर्देश एवं कार्यक्रम के उद्देश्य के संबंध में उपस्थित अतिथियों द्वारा जानकारी दी गई, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मड़वास एवं मझौली की बैठक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व अध्यक्ष चिंतामणि तिवारी,जिला उपाध्यक्ष दिनेश पाठक,जिला महामंत्री संदीप द्विवेदी रहे, बैठक की अध्यक्षता मझौली ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप दीक्षित एवं मड़वास ब्लॉक अध्यक्ष संतोष तिवारी ने की, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी की बैठक भारत जोड़ो यात्रा के समन्वयक राजेंद्र सिंह भदौरिया,जनपद अध्यक्ष श्यामवती सिंह के विशेष आतिथ्य ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हंस लाल यादव की अध्यक्षता एवं महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कमलेश सिंह आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष तिलकराज सिंह,रनमत सिंह,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विनय मिश्रा एवं शेषमणि पनिका की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुई, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस अभियान से जोड़ने में अपनी अहम भूमिका निभाए,जिला अध्यक्ष ने आगे कहा कि अभियान में हमारे युवा साथियों की महत्वपूर्ण भूमिका होनी चाहिए महिला कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और ज्यादा से ज्यादा तादाद में लोगों तक अभियान और इसका उद्देश्य पहुंचे तभी अभियान की सफलता है, कार्यक्रम में यमुना प्रसाद वर्मा सत्येंद्र सिंह मदन मोहन तिवारी सरोज तिवारी विदेश सिंह उदय भान यादव वीरन बैगा,रामकृष्ण गुप्ता गणेश प्रसाद सोनी रामलाल मिश्रा जगत भान यादव रामलाल मिश्रा विजय बहादुर सिंह संजय सिंह कुबेर सिंह,पुष्पेश कली कॉल शैलेंद्र गुप्ता दयाशंकर गुप्ता दीपक मिश्रा विश्वनाथ कुशवाहा राज बहादुर सिंह रमाशंकर मिश्रा विजय बहादुर कुशवाहा चंद्र प्रताप तिवारी रामपाल दहिया दिनकर सिंह प्रशांत तिवारी शेषमणि कुशवाहा राम बहोर कुशवाहा,छोटे लाल शुक्ला पवन मिश्रा रोशन लाल गुप्ता आनंद बहादुर सिंह ददुआ कामता पटवा,हरि पनिका जंग बहादुर सिंह लालमन प्रजापति राजेश कुशवाहा विष्णु सिंह सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी मंडलम सेक्टर के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी,युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस सेवादल एनएसयूआई के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।

News TOP Footer