कांग्रेस स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक देश हित के लिए कार्य कर रही है कहा कमलेश्वर पटेल ने

0 79
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : कांग्रेस स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक देश हित के लिए कार्य कर रही है और हम सभी कार्यकर्ता यह शपथ लेते है की जीवन भर कांग्रेस के साथ देश हित के लिए कार्य एवं संघर्ष करते रहेंगे। उक्त विचार क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल ने आज देवसर विधायक जनसंपर्क कार्यालय में कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के पूर्व दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में कहे । विधायक श्री पटेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का गौरवशाली इतिहास है, कांग्रेस पार्टी ने देश को आजादी दिलाई, हमारे संविधान को लिखा और देश की एकता अखंडता की नींव रखी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की शुरुआत साल 1885, 28 दिसंबर के दिन मुंबई के गोकपलदास संस्कृत कॉलेज मैदान में देश के विभिन्न प्रांत के राजनीति और सामाजिक विचारधारा के लोग एक साथ एक मंच पर इकट्ठा हुए थे। ये राजनीतिक एकता एक संगठन के रूप में बदल गई जिसका नाम कांग्रेस रखा गया। विधायक श्री पटेल ने आगे कहा कि देश आज बड़ी मुश्किल दौर से गुजर रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने भारतीय अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से बदहाल कर दिया है। देश में बढ़ती बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, किसानों,नौजवानों एवं आमजन सहित समाज का हर वर्ग प्रताड़ित एवं दुखी है । इसके लिए भाजपा सरकार ने दोषी हैं। विधायक श्री पटेल ने कहा कि देश का लोकतंत्र एवं संविधान आज खतरे में है , देश की संसद एवं विधानसभा को भाजपा सरकार चलने नहीं देती एवं विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है । इसी सिलसिले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री राहुल गांधी जी ने कन्याकुमारी लेकर कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा का सूत्रपात किया। यह ऐतिहासिक यात्रा अंतिम चरण में है। इस यात्रा के माध्यम से वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं सांसद श्री राहुल गांधी देश में नफरत छोड़ो एवं भारत जोड़ो का अद्भुत एवं अभूतपूर्व कार्य कर रहे हैं,जिसकी विश्व स्तर पर भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है। विधायक श्री पटेल ने लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए सभी से आगे आकर संविधान एवं लोकतंत्र को बचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण श्री ज्ञानेंद्र द्विवेदी, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवसर श्री जोखन सिंह, सदस्य जिला पंचायत श्री अशोक पैगाम, श्री शिव कुमार पटवा, सरपंच श्री वरुण दिवेदी,श्री शिवलेश शुक्ला,युवा कांग्रेस भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन सेवादल एवं महिला कांग्रेस के पदाधिकारी गण सहित संगठन के अनेक नेताओं ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर कांग्रेस की नीति एवं कार्यक्रमों को जीवन पर्यंत लागू करने वाले क्षेत्र के 21वयोवृद्ध कांग्रेस जनों को शाल श्रीफल देकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

News TOP Footer