आने वाले चुनावों में सरकार को नुकसान उठाना पड़ेगा कहा विद्युत पेंशनर हित रक्षक संघ ने

सीधी धर्मेंद : 17 दिसंबर को पेंशनर दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश विद्युत पेंशनर हित रक्षक संघ के पदाधिकारी और सदस्य सहायक अभियंता कार्यालय में एकत्रित हुए और पेंशनर दिवस का जश्न मनाया लेकिन इस दौरान मध्य प्रदेश विद्युत पेंशनर हित रक्षक संघ के सदस्य और पदाधिकारी सरकार द्वारा उनकी पेंशन सहित अन्य मांगे ना मांगे जाने के कारण निराश भी नजर आए। आयोजित कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश विद्युत पेंशनर हित रक्षक संघ के भीमसेन सिंह ने संघ के सदस्य और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सरकार हम सब की मांगों को मानने वाली नहीं है इसके लिए हमें आपको कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्युत विभाग के अधिकारी ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को पेंशनरों के मुद्दे पर पूछे गए सवाल का जवाब दिया और कहा कि इनका पेंशन का मामला सरकार का पॉलिसी मैटर है उसमें सरकार को ही फैसला करना है। मध्य प्रदेश विद्युत पेंशनर हित रक्षक संघ के पदाधिकारी भीमसेन सिंह से एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने उनकी मांगों के संबंध में जानकारी चाही तो उन्होंने कहा कि सरकार हमारी मांगों को लेकर सकारात्मक नहीं है लेकिन हम लोग अपनी मांगों के लिए आंदोलन प्रदर्शन करके संघर्ष कर रहे हैं यदि सरकार हमारी मांगों को जल्द पूरा नहीं करती तो उसे आने वाले चुनावों में इसका नुकसान उठाना पड़ेगा।
