युवा कांग्रेस पदाधिकारियों के दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन


सीधी धर्मेंद : जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा चुरहट में आयोजित युवा कांग्रेस पदाधिकारियों के दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का समापन पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के मुख्य आतिथ्य जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता, प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता धर्मेंद्र तिवारी बब्बुल पूर्व अध्यक्ष चिंतामणि तिवारी पूर्व अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह भदौरिया, नीरज सिंह रीवा, मोनिका गुप्ता अध्यक्ष नगर परिषद चुरहट,जनपद अध्यक्ष रामपुर नैकिन उर्मिला साकेत पूर्व नपा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू, महिला कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री कुमुदिनी सिंह रंजना मिश्रा किसान कांग्रेस के अध्यक्ष जगदीश मिश्रा महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कमलेश सिंह, गोमती पांडे, केडी सिंह, आनंद सिंह शेरगांव,संदीप उपाध्याय दादू,जिला पंचायत सदस्य संगठन मंत्री दयाशंकर पांडे,राहुल पटेल युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू एवं प्रशिक्षण प्रभारी ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री ब्लॉक अध्यक्ष चुरहट रामविलास पटेल ब्लॉक अध्यक्ष रामपुर नैकिन प्रदीप द्विवेदी के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के समापन अवसर पर दीप प्रज्वलन एवं स्वर्गीय दाऊ साहब कुंवर अर्जुन सिंह एवं स्वर्गीय इंद्रजीत कुमार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया, तत्पश्चात जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा आमंत्रित अतिथियों का माल्यार्पण एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया, प्रशिक्षण प्रभारी ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री ने अतिथियों का स्वागत वाणी के माध्यम से किया, समापन सत्र कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि युवा राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाएं आने वाला भविष्य आप लोगों का है लेकिन आप में धैर्य और अनुशासन की आवश्यकता है जो प्रशिक्षण के माध्यम से मिलता है,वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में आप सबको संघर्ष का रास्ता अपनाना होगा लोगों तक कांग्रेस का इतिहास,कांग्रेश द्वारा किए गए संघर्ष,राष्ट्र के निर्माण में कांग्रेस के योगदान से जन-जन को अवगत कराना,भाजपा द्वारा किए जाने वाले दुष्प्रचार के खिलाफ मुखर होकर लोगों को जागृत करना आवश्यक है आप युवा हैं तो आपके पास सब कुछ आपके पक्ष में है इसलिए समय का सबसे अच्छा उपयोग करें आने वाला कल युवाओं का है समापन सत्र को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से जिला कांग्रेस कमेटी ने एक छोटी सी पहल की है कि युवाओं को प्रशिक्षित कर उनमें उर्जा अनुशासन एवं धैर्य का भाव जगाया जाए युवा कार्यकर्ता कांग्रेस की रीढ़ है श्री सिंह ने आगे कहा कि प्रशिक्षण शिविर सही मायने में तब सफल माना जाएगा जब आप सब यहां से जाने के बाद ज्यादा से ज्यादा युवाओं को कांग्रेस सिद्धांतों से जोड़ने का काम करेंगे, समापन सत्र के कार्यक्रम में रीवा से पधारे धर्मेंद्र तिवारी बब्बुल, प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता,पूर्व अध्यक्ष चिंतामणि तिवारी,संदीप उपाध्याय दादू ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव और विचार व्यक्त किए, कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का आभार युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू ने व्यक्त किया।
