नवगठित जिला कांग्रेस कमेटी एवं महिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की प्रथम बैठक संपन्न हुई

सीधी धर्मेंद : 15 दिसंबर को नवगठित जिला कांग्रेस कमेटी एवं महिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की प्रथम बैठक पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के मुख्य आतिथ्य पूर्व मंत्री विधायक सिहावल कमलेश्वर पटेल पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी के विशिष्ट आतिथ्य एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में जवाहर कांग्रेस भवन में संपन्न हुई, बैठक के प्रारंभ में देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई, तत्पश्चात पदाधिकारियों ने आमंत्रित अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण द्वारा किया, इसके बाद कमेटी के पदाधिकारियों का परिचय अतिथियों से कराया गया,आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने वाले महान व्यक्तित्व लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, श्री राहुल ने आगे कहा कि आजादी के आंदोलन से लेकर राष्ट्र के निर्माण में कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है हम सब कांग्रेस संगठन के सिपाही हैं इसका गर्व है व्यक्ति महत्वपूर्ण नहीं होता है संगठन सर्वोपरि है सभी पदाधिकारी अपने अपने दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करें नवगठित कमेटी युवा कमेटी है सब ऊर्जावान पदाधिकारी हैं, कांग्रेस के रीति नीति एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना आम जनमानस की समस्याओं के लिए संघर्ष करना आप सबका दायित्व है आप सबको पदाधिकारी बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देता हूं और विश्वास है कि आप सब संगठन की मजबूती में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे,पदाधिकारियों की बैठक अपने विचार व्यक्त करते हुए पूर्व मंत्री विधायक सिहावल कमलेश्वर पटेल ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को नमन करते हुए कहा कि नवगठित कमेटी के समस्त पदाधिकारियों को मैं अपनी शुभकामनाएं देता हूं आप सब संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे, श्री पटेल ने आगे कहा कि वर्तमान समय में बहुत सी चुनौतियां हैं प्रदेश में भाजपा की जन विरोधी सरकार से आम जनमानस परेशान हैं सभी पदाधिकारियों का दायित्व है कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और लोगों को कांग्रेस की रीत नीत और सिद्धांतों से जोड़ने का काम करें,अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि आप सबके मार्गदर्शन और सहयोग से एक अच्छी और युवा कमेटी का गठन संभव हो पाया है आने वाले समय में संगठन के समक्ष अनेक चुनौतियां हैं सभी के मार्गदर्शन और संगठन के साथियों के सहयोग से कांग्रेस के संगठन को जन जन तक पहुंचाने का काम होगा चुनावी वर्ष में आम जनमानस के हितों और उनकी समस्याओं के लिए संघर्ष हमारा प्राथमिक दायित्व है जिला अध्यक्ष ने आगे कहा कि 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों में जिले की चारों विधानसभा से कांग्रेस को जीत दिलाना कि संगठन का लक्ष्य है सब के मार्गदर्शन और सहयोग से निश्चित रूप से हम इस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता, जिला कांग्रेस कमेटी एवं महिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी शामिल रहे।
