एन टीवी इंडिया न्यूज़ को कलेक्टर साकेत मालवीय ने शिक्षा स्वास्थ्य आंगनवाडी धान उपार्जन पर दी जानकारी

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले में पदस्थापना के साथ ही जिले के कलेक्टर साकेत मालवीय ने जिले की शिक्षा स्वास्थ्य आंगनवाडी केंद्र धान उपार्जन सहित अन्य व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के लिए कड़ी मेहनत की है और जिसका नतीजा अब दिखाई भी देने लगा है शिक्षक समय से स्कूल जाने लगे हैं आंगनबाड़ी या समय से खुलने लगी है धान उपार्जन में गड़बड़ी की संभावना कम हो रही है उचित मूल्य की दुकान ए समय पर खुलने लगी है 15 दिसंबर को एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जिले के कलेक्टर साकेत मालवीय से एक विशेष मुलाकात के दौरान उनसे शिक्षा स्वास्थ्य आंगनबाड़ी और धान उपार्जन की व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी चाही गई जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा स्वास्थ्य आंगनबाड़ी इन सब के माध्यम से सरकार जनता से सीधे जुड़ती है और इन सब माध्यमों से जनता को मिलने वाली सुविधाएं को देखना व्यवस्थित करते रहना चाहिए हम जिलेभर की इन संस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं है कि हम सिर्फ कमियां निकालने या कार्यवाही के लिए भ्रमण कर रहे हैं इसका मकसद है कि व्यवस्थाएं बेहतर जिले के कलेक्टर साकेत मालवीय ने जिले में चल रहे धान उपार्जन को लेकर एन टीम इंडिया न्यूज़ द्वारा पूछे गए सवाल का भी जवाब दिया और कहा कि धान उपार्जन के दौरान किसानों की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा जा रहा है।
