केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने किया रीवा-सीधी मार्ग में टनल का लोकार्पण

0 163
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 10 दिसम्बर को रीवा-सीधी मार्ग में मोहनिया घाटी में 2.82 किलोमीटर लम्बाई की टनल के लोकार्पण के अवसर पर सीधी जिले में प्रथम आगमन पर केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री श्री नितिन गड़करी का बड़खरा हेलीपैड पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री के साथ आए प्रदेश के लोक निर्माण कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री गोपाल भार्गव सहित एक दिवसीय प्रवास पर सीधी और रीवा पहुंचे। केन्द्रीय मंत्री श्री गड़करी रीवा सीधी मार्ग में नवनिर्मित 6 लेन की टनल का लोकार्पण किया। टनल लोकार्पण के बाद आयोजित समारोह में केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गड़करी ने 2443.89 करोड़ के लागत के 7 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया । केन्द्रीय मंत्री श्री गड़करी 2323.89 करोड़ रूपये की लागत 5 सड़कों का लोकार्पण भी किया । इनमें राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा निर्मित चुरहट बाईपास से टनल तक 4 लेन सड़क का निर्माण शामिल है। इसकी लागत 1600 करोड़ रूपये की लागत लम्बाई 15.35 किलो मीटर है। समारोह में लोक निर्माण विभाग द्वारा 144ण्89 करोड़ रूपये की लागत से रीवा में निर्मित 11.46 किलो मीटर की सीसी रोड़ का भी लोकार्पण किया गया । केन्द्रीय ने मंत्री सतना से बेला 4 लेन सड़क का भी लोकार्पण भी किया । इसकी लागत 471 करोड़ रूपये तथा लंबाई 47 किलो मीटर है। समारोह में सतना जिले में सज्जनपुर से छिबौरा गाजन 2 लेन सड़क का भी लोकार्पण किया जिसकी लंबाई 22 किलो मीटर तथा लागत 34 करोड़ रूपये है के साथ समारोह में 74 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित गाजन मगरवार इटौर खम्हरिया गोरैया तक 2 लेन सड़क लंबाई 47 किलो मीटर का भी लोकार्पण किया । समारोह में केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री श्री गड़करी लोक निर्माण विभाग द्वारा 33 करोड़ रूपये की लागत से 17 किलो मीटर लंबाई की देवतालाब नईगढ़ी सड़क के उन्नयन कार्य का भूमिपूजन किया । समारोह में लोक निर्माण विभाग द्वारा 87 करोड़ रूपये की लागत से स्वीकृत शहडोल जिले के ब्यौहारी से न्यू सपटा ग्राम तक 45 किलो मीटर लंबाई की सड़क का भी उन्नयन कार्य का भी भूमिपूजन किया । इन सभी निर्माण कार्यों से विन्ध्य क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

News TOP Footer