लोकतंत्र में हम सब जनता के सेवक हैं, सीधी की सभा में कहा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने

0 119
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जनता की सेवा करना ही धर्म है, लोकतंत्र में हम सब जनता के सेवक हैं, जनता का राज है और जनता का ही मुख्यमंत्री‘‘। उक्त आशय के विचार आज यहां मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम रीवा संभाग में व्यक्त किये। यह कार्यक्रम गरीबों की जिन्दगी बदलने वाला अभियान है, योजना में लोगों को जोड़ने का अभियान है, इसके माध्यम से लोगों को राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजना का लाभ मिल सके और कोई भी हितग्राही इस लाभ से वंचित न रह सके। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान रीवा संभाग में संभाग के चारों जिलें- रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली के हितग्राहियों को स्वीकृत पत्र वितरित किये जायेगें। रीवा में अबतक 7 लाख 49 हजार 758 आवेदन प्राप्त हुए है जिनमें से 7 लाख 8 हजार 245 आवेदकों को स्वीकृति पत्र प्राप्त हुए हैं। इसी प्रकार सीधी में अभी तक 1 लाख 37 हजार 3 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें से 1 लाख 25 हजार 151 आवेदकों को स्वीकृति पत्र प्राप्त हुए हैं। कार्यक्रम में सीधी की सांसद रीती पाठक, सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला, प्रभारी मंत्री मीना सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति माजूद थे। श्री चैहान ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है और जनता को, जनता के लिए, जनता के द्वारा योजनाओं का लाभ देना होता है। जनता ही अब पंचायत के माध्यम से लोगों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देगी। जनता को अब सरकारी दफ्तर पर योजनाओं का लाभ लेने के लिए जाना नहीं पड़ेगा अब सरकारी कर्मचारी पंचायत जायेगे और जनता की समस्याओं का निराकरण ग्राम पंचायत में ही करेंगे। श्री चैहान ने कहा कि इस तरह का कार्य प्रदेश में आजादी के बाद आज तक नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि अटल जी के जन्मदिन से मुख्यमंत्री भू आवासीय अधिकार योजना के अंतर्गत आवेदकों को आवास उपलब्ध कराये जायेगें। अभी तक सीधी जिले में 40 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं। शासन का संकल्प है कि सबको छोटा सा मकान उपलब्ध कराया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने विशिष्ट कार्यों के लिए जिले के तीन अधिकारियों को सम्मानित किया तथा लापरवाही एवं शिकायतों के आधार पर तीन अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य के लिए वी के पटेल तहसीलदार मझौली, सुजीत मिश्र सहायक परियोजना समन्वयक रमसा एवं मान सिंह सैयाम सीईओ जनपद मझौली को सम्मानित किया। साथ ही लापरवाही पर पूर्व प्रभारी अधिकारी मनरेगा, जिला शिक्षा अधिकारी एवं प्रभारी तहसीलदार रामपुर नैकिन को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम की शुरूआत में मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन किया और स्वसहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों का अवलोकन किया। विधायक श्री केदारनाथ शुक्ल ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और मिनी स्मार्ट सिटी के कार्या के लिए आभार व्यक्त किया और आधुनिक सिटी विकसित किये जाने की मांग की। सीधी जिले के लिए कृषि विश्व विद्यालय और सांइस कालेज खोलने की मांग की। सांसद रीती पाठक ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया, प्रभारी मंत्री मीना सिंह ने भी सीधी क्षेत्र के चहुमुखी विकास का जिक्र किया और कहा कि पिछले 18 साल में इस क्षेत्र का जो विकास हुआ है वो कभी नहीं हुआ। कार्यक्रम मुख्यमंत्री श्री चैहान द्वारा सीधी जिले के नवाचारों की सराहना करते हुए अन्य नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रमुख रूप से बेलहा डैम पुनर्जीवन प्रोजेक्ट, महुआ उत्पादन के नवाचार, समदा में गौ अभ्यारण्य तथा जिले के प्रतिभाशाली बच्चों को आईआईटी, जेई तथा नीट कोचिंग की सुविधा प्रदान करने वाले नवाचारों की सराहना की। उन्होने कहा कि जिलेवासियों की सुविधाओं में विस्तार के लिए और नवाचारों को बढ़ावा दें।

News TOP Footer