कलेक्टर साकेत मालवीय ने शासकीय व्यवस्थाओ का किया ताबड़तोड़ निरीक्षण

0 123
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले के नव पदस्थ कलेक्टर साकेत मालवीय ने अपनी पदस्थापना के साथ ही यह संकेत दिया था कि वह व्यवस्थाओं को चुस्त और दुरुस्त करेंगे उन्होंने अपने कहे अनुसार जिले के ताबड़तोड़ दौरे शुरू कर दिए हैं और वह अब तक जिले के कई अन्य विभागों के स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र उचित मूल्य दुकान शासकीय कार्यालयों का भ्रमण करके व्यवस्थाओं को सुधारने में लगे हुए हैं जिले के कलेक्टर से इस ताबड़तोड़ निरीक्षण से शासकीय मुला स्कूल आंगनवाड़ी सहित अन्य शासकीय संस्थाएं भी अब सतर्क हो गई है और कुछ कुछ पटरी में आने लगी हैं 30 नवंबर को जिले के कलेक्टर साकेत मालवीय ने जिले के चौफाल, ताला, और मझौली पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण किया। जिले के कलेक्टर साकेत मालवीय ने जिन संस्थाओं के आज निरीक्षण किए उनमें कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चौफाल कोठार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जहा उन्होंने निर्देशित किया है कि विद्यालयों का अपने निर्धारित समय पर संचालन किया जाए। शिक्षकों तथा छात्रों की शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें। बच्चों के लिए पुस्तकों, बैठने की, शुद्ध पेयजल तथा शौचालयों की व्यवस्था अच्छी हो। उन्होंने निर्देशित किया है कि बच्चों को मीनू अनुसार गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र चौफाल का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने सभी आंगनवाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने डीपीओ तथा सीडीपीओ को आंगनवाड़ी केंद्रों के सतत निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। अगली कड़ी में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा कार्यालय आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित चौपाल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने दुकान के व्यवस्थित संचालन तथा हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न वितरण के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा खरीफ उपार्जन के दृष्टिगत सेवा सहकारी संस्था ताला में निरीक्षण किया गया। उन्होंने किसान भाईयों की सुविधाओं के दृष्टिगत खरीदी केंद्र में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि खरीदी केंद्र में किसानों की सुविधाओं का ध्यान रखें। पेयजल तथा बैठने के लिए स्थान की व्यवस्था रखें। कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा जनपद पंचायत कार्यालय मझौली, एकीकृत महिला एवं बाल विकास परियोजना मझौली, कृषि विकास अधिकारी कार्यालय मझौली, लोक सेवा केंद्र मझौली तथा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन विकासखंड मझौली की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने निर्धारित समय पर कार्यालयों में उपस्थित रहें। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले हितग्राहियों का कार्य प्राथमिकता पर करें। यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक पात्र हितग्राही को योजनाओं का लाभ सहजता से मिले। उन्होंने कार्यालयों में दस्तावेजों के व्यवस्थित संधारण के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री राहुल धोटे, एसडीएम मझौली सुरेश अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

News TOP Footer