समिति की अध्यक्ष श्रीमती जया जीत सिंह ने ली जनपद पंचायत सीधी की स्वच्छता समिति की बैठक

सीधी धर्मेंद : 21 नबम्बर को जनपद पंचायत सीधी की स्वच्छता समिति की बैठक समिति की अध्यक्ष श्रीमती जया जीत सिंह की अध्यक्षता जनपद सदस्य श्रीमती सुषमा दधीच सिंह, जनपद सदस्य ज्ञानेंद्र सिंह बघेल जनपद सदस्य संतोष सिंह जनपद की मौजूदगी में संपन्न हुई। बैठक में स्वच्छता समिति की बैठक के एजेंडे में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर चर्चा की गई बैठक में सामुदायिक सुरक्षा परिसर को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई बैठक के दौरान स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार प्रसार के तौर तरीकों पर भी ज्ञान चर्चा की गई बैठक के दौरान पारिवारिक शौचालय व्यक्तिगत शौचालय के उपयोग को लेकर भी चर्चा की गई बैठक के दौरान मौजूद अधिकारियों ने अध्यक्ष को योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रगति की जानकारी दी बैठक के बाद जनपद पंचायत सीधी की स्वच्छता समिति के अध्यक्ष श्रीमती जयाजी सिंह एन टीवी इंडिया न्यूज़ को बैठक के एजेंटों की जानकारी दी साथ ही कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन निरीक्षण के लिए वह जनपद के संबंधित कार्य क्षेत्र का भी भ्रमण करेंगी।
