22 नवंबर से डा.महेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में शुरू होगी भोपाल से साँवेर भारत जोड़ो उपयात्रा

0 97
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गाँधी जी की भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में भोपाल से साँवेर की उप पदयात्रा प्रदेश कांग्रेस के महासचिव डॉ.महेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रारंभ होगी। बाबा साहब अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अन्ना नगर चौराहै से यह यात्रा 22 नवंबर को प्रातः 9 बजे प्रारंभ होगी । पद यात्रा का संयोजन मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के प्रशिक्षण प्रभारी श्री हुमेद शकील ने किया है .यह यात्रा 29 की शाम साँवेर पहुंचेगी तथा 30 नवंबर को राहुल जी की मुख्य यात्रा में शामिल हो जाएगी। प्रदेश महासचिव डॉ. चौहान ने यात्रा के रुट की जानकारी देते हुए बताया कि अन्ना नगर से रचना नगर, सुभाष नगर, लाला लाजपत राय, परिहार चौराहा, हमीदिया स्कूल, द्वारिका नगर, छोला, विश्वकर्मा नगर, हाउसिंग बोर्ड चौराहा, करोद चौराहा, आशाराम चौराहा, दाता कालोनी, बैरागढ़, फंदा, पचामा, सीहोर, अमलहा,आष्टा, जावर जोड़, सोनकच्छ, देवास, साँवेर पहुंचेगी।डॉ. महेन्द्र सिंह चौहन ने बताया कि यात्रा के दौरान प्रतिदिन प्रातः ध्वजारोहण, वंदे मातरम गायन, और सायं गांधी चौपाल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगे।यात्रा क्रमशः बैरागढ़, सीहोर,अमलहा, आशटा, जावर जोड़ , पुष्पगिरी,देवास में रात्रि विश्राम कर 29 नवम्बर की शाम साँवेर पहुँचेगी भारत जोड़ो की इस उप यात्रा में काफी संख्या में यात्री शामिल रहेंगे, इसलिये इनकी एवं इनसे जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है। यात्रा से संबंधित सभी जानकारी प्रशासन को भी उपलब्ध करायी गई है। यात्रा मार्ग पर जिला कांग्रेस कमेटी सीहोर एवं देवास सहित ब्लाक कांग्रेस कमेटियों, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल को भी यात्रा से जुड़ने के समुचित निर्देश प्रदेश से दिये गये हैं।

News TOP Footer