सभी धान उपार्जन केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें कहा कलेक्टर साकेत मालवीय ने

0 79
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 18 नवम्बर को कलेक्टर साकेत मालवीय की अध्यक्षता में गुरूवार को जिला उपार्जन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कलेक्टर द्वारा खरीफ उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी उपार्जन केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर श्री मालवीय ने कहा कि गतवर्ष की खरीदी तथा इस वर्ष की अनुमानित खरीदी को ध्यान में रखते हुए कार्य योजना बनाएं। कार्य योजना तैयार करते समय किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखें। कलेक्टर ने कहा कि किसानों की पंजीयन संख्या के आधार पर उपार्जन केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। किसानों की मैपिंग उपार्जन केन्द्रों से करते समय ध्यान रखें कि किसानों को उपज के विक्रय के लिए अधिक दूरी तय नहीं करनी पड़े। कलेक्टर द्वारा जिले में ध्यान के भण्डारण की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि अनुमानित उपार्जन को देखते हुए भण्डारण के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्रों एवं भण्डार गृहों के विषय में जानकारी समस्त उपखण्ड अधिकारियों से साझा करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सभी उपखण्ड अधिकारियों को प्रस्तावित खरीदी केन्द्रों एवं भण्डारण स्थलों की सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने पड़ोसी राज्यों से धान की आवक पर निगरानी रखने के लिए चेक पोस्ट बनाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को शासकीय उचित मूल्य दुकानों से खाद्यान्न वितरण पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

News TOP Footer