स्व.इंद्रजीत कुमार की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कार्यलय में जिला कांग्रेस ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

सीधी धर्मेंद : सर्वहारा वर्ग के संरक्षक गरीबों के सुपरस्टार मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री इंद्रजीत कुमार जी के चतुर्थ पुण्यतिथि पर उनके चाहने वालों और कांग्रेसजनों ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जवाहर कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया उपस्थित कांग्रेस जनों ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री इंद्रजीत कुमार जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व कृतित्व एवं योगदान को याद किया, स्वर्गीय इंद्रजीत कुमार जी को याद करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि अपनी राजनीतिक यात्रा में कम समय में ही वह प्रदेश की राजनीति में बड़ा मुकाम हासिल कर लिए थे, समाज सेवा खासकर गरीबों की सेवा उन्होंने सदैव की,वह इतने सहज और सरल थे कि हर व्यक्ति सीधे उन्हें बड़ी सहजता से मिलकर अपनी बात करता था सर्वहारा वर्ग के संरक्षक गरीबों के हितैषी और सेवक के रूप में उन्हें सदैव याद किया जाता रहेगा जिला कांग्रेस कमेटी अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करती है, विचार संगोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह रुद्र प्रताप सिंह बाबा भारत जोड़ो अभियान के जिला संयोजक राजेंद्र सिंह भदौरिया प्रदेश महिला कांग्रेस की महामंत्री कुमुदिनी सिंह रंजना मिश्रा वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद वर्मा पूर्व नपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू नगर पालिका अध्यक्ष काजल वर्मा नगर पालिका उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह पूर्व संगठन मंत्री सुरेश प्रताप सिंह, संगठन मंत्री दयाशंकर पांडे महामंत्री नवीन सिंह प्रवक्ता पंकज सिंह संदीप उपाध्याय दादू वरिष्ठ पार्षद विनोद मिश्रा, सरदार अजीत सिंह अरविंद तिवारी महामंत्री जय सिंह जयबहादूर सिंह गोविंद सिंह अब्दुल समद रामदुलारे चतुर्वेदी अशोक कोरी विवेक सिंह दीपू धीरेश सिंह अरविंद तिवारी संकट मोहम्मद हफीज अखंड प्रताप सिंह भूपेंद्र सिंह अनुपम गहरवार अब्दुल मजीद भूपेंद्र सिंह महेंद्र वीरेंद्र कुमार केवट रजनीश श्रीवास्तव शीला रानी साकेत माधुरी सिंह मेनका प्रभात सिंह ओंकार सिंह कर्चुली सुदीप द्विवेदी श्रवण सिंह धर्मेंद्र द्विवेदी दयाशंकर वर्मा धर्मेंद्र चौधरी रमेश रत्नेश सोनी श्रीनिवास जयसवाल जय सिंह ओमप्रकाश सिंह हीरालाल सिंह अजीत सिंह यज्ञराज साहू गौरी साकेत अरुण सिंह बघेल जान आलम गोविंद प्रसाद गुप्ता प्रभात गिरी राजेंद्र प्रसाद साकेत सहित कांग्रेसजन शामिल रहे।
