पूर्व मंत्री स्वर्गीय इंद्रजीत कुमार जी की पुण्य तिथि पर उनके गृह ग्राम सुपेला में समाधि स्थल पर होगा पुष्पांजलि कार्यक्रम

0 116
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मानस सेवा से पुरस्कृत मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री स्वर्गीय इंद्रजीत कुमार जी की पुण्य तिथि 18 नवंबर पर आज उनके गृह ग्राम सुपेला में समाधि स्थल पर पुष्पांजलि का कार्यक्रम प्रातः 9:00 बजे से संध्या 4:00 तक आयोजित होगा साथ ही उनकी स्मृति में भजन का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है जिसमे परमहंस श्री तुलसीदास जी महाराज औरा बरुआ की अमृतमयी कथा और भजन का प्रवचन होगा, दिग्गज नेता स्वर्गीय इंद्रजीत कुमार के चाहने वाले वहां पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करेंगे,जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जवाहर कांग्रेस भवन में दिनांक 18 नवंबर को दिन 11:00 बजे श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता पंकज सिंह ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने अपील करते हुए कहा है कि जिले में निवासरत समस्त प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व अध्यक्ष,वरिष्ठ नेतागण,जिला कांग्रेस पदाधिकारी, समस्त निकायों के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,पूर्व अध्यक्ष,पूर्व उपाध्यक्ष,समस्त पार्षद,जिला पंचायत उपाध्यक्ष,जिला पंचायत सदस्य,जनपद पंचायत अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,पूर्व अध्यक्ष पूर्व उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य,कांग्रेस समर्थित समस्त सरपंच,पंच,ब्लॉक,मंडलम,सेक्टर के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी,युवा कांग्रेस,महिला कांग्रेस आईटी सेल सेवादल सहित सभी सहयोगी संगठन एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों सहित समस्त कांग्रेसजन अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

News TOP Footer