खड्डी में खड्डी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन अजय सिंह राहुल ने कहा खेलकूद से आपसी भाईचारा और सद्भाव बढ़ता है

सीधी धर्मेंद : चुरहट विधानसभा अंतर्गत ग्राम खड्डी में आयोजित खड्डी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के मुख्य आतिथ्य जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता पूर्व अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा भारत जोड़ो यात्रा के जिला समन्वयक राजेंद्र सिंह भदौरिया जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद वर्मा के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ। खड्डी प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के फाइनल मैच में मुख्य अतिथि अजय सिंह राहुल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया परिचय प्राप्त करने के बाद अजय सिंह राहुल बैटिंग करते खिलाड़ियों और मैदान में मौजूद दर्शकों का उत्साह बढ़ाया विजेता उपविजेता टीम सहित सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने पुरस्कृत किया आयोजन के अवसर पर अपना उद्बोधन देते हुए अजय सिंह राहुल ने कहा कि सुदूर खड्डी अंचल ग्रामीण क्षेत्र में भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होना गौरव की बात है खेलकूद से आपसी सद्भाव और भाईचारा बना रहता है स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी खेलकूद बहुत महत्वपूर्ण है और ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देना चाहिए, इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर प्राप्त होता है ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए,कम संसाधनों में आयोजकों द्वारा बेहतरीन आयोजन किया गया, आने वाले समय में भी आयोजन की निरंतरता बनी रहे यह आवश्यक है मेरे जहां जैसा भी सहयोग की आवश्यकता होगी मैं हरदम तत्पर रहूंगा भव्य आयोजन के लिए आयोजको को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं साथ ही सभी खिलाड़ियों को भी भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्रामीण स्तर पर कम संसाधनों में इस प्रकार के बड़े आयोजन के लिए आयोजकों को बहुत-बहुत साधुवाद देता हूं ऐसे आयोजनों से लोगों में आपसी भाईचारा बढ़ता है। बृहद क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन के समापन अवसर पर फाइनल मैच मोहनी फाइटर्स और हार्ड हीटर खड्डी के बीच खेला गया जिसमें मोहनी फाइटर्स की टीम विजेता रही। खेल के दौरान कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्त्ता और भारी संख्या में ग्रामीण जन एवं क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
