श्रीराम कथा में भक्तों को भगवान श्री राम की लीलाओं के साथ राजनीति ज्ञान की भी हो रही है प्राप्ती

सीधी धर्मेंद : सीधी जिला मुख्यालय के पूजा पार्क में विगत 7 नवंबर से श्री राम कथा का आयोजन जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू जिला पंचायत सदस्य श्रीमती श्रद्धा सिंह द्वारा किया जा रहा है आयोजित श्री राम कथा में कथा व्यास आचार्य पंडित संजीव मिश्रा जी इंदौर के द्वारा श्री राम कथा सुनाई जा रही है कथा के छठवें दिन 13 नवंबर को पूजा पार्क में कथा व्यास आचार्य पंडित संजीव मिश्रा ने राम बनवास और केवट राम संवाद की कथा सुनाई देर शाम पूजा पार्क में कथा का श्रवण करने भारतीय जनता पार्टी सीधी के विधायक केदारनाथ शुक्ला भी पहुंचे जिनका आयोजक देवेंद्र सिंह दादू ने स्वागत किया। सीधी शहर में चल रही श्रीराम कथा में भक्तों को भगवान श्री राम की लीलाओं के अतिरिक्त राजनीतिक लीलाओं के ज्ञान भी प्राप्त हो रहे हैं भक्तों को यहां सीख मिल रही है कि कैसे अलग अलग दल में रहकर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने वाले राजनेता एक दूसरे की कथा भागवत शादी ब्याह जैसे कार्यक्रमों में आरोप-प्रत्यारोप और दलगत राजनीति से दूर होते हैं आरोप प्रत्यारोप का असर सिर्फ जनता पर होता है।
