देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस पर कांग्रेस कमेटी करेगी कार्यक्रमों का आयोजन

सीधी धर्मेंद : जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस 14 नवंबर के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है सर्वप्रथम पूजा पार्क स्थित उनकी प्रतिमा प्रातः 8:30 बजे पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जावेगी तत्पश्चात शासकीय विद्यालय के बच्चों के बीच बाल दिवस का आयोजन किया जावेगा उक्त कार्यक्रम के बाद दोपहर 12:00 बजे से सिद्धभूमि स्कूल पनवार में बाल दिवस कार्यक्रम मनाया जावेगा। उक्त जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता पंकज सिंह ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने अपील करते हुए कहा है कि जिले में निवासरत समस्त प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व अध्यक्ष,वरिष्ठ नेतागण,जिला कांग्रेस पदाधिकारी, समस्त निकायों केअध्यक्ष,उपाध्यक्ष,पूर्व अध्यक्ष,पूर्व उपाध्यक्ष,समस्त पार्षद,जिला पंचायत उपाध्यक्ष,जिला पंचायत सदस्य,जनपद पंचायत अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,पूर्व अध्यक्ष पूर्व उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य,कांग्रेस समर्थित समस्त सरपंच,पंच,ब्लॉक,मंडलम,सेक्टर के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी,युवा कांग्रेस,महिला कांग्रेस,एनएसयूआई,सेवादल सहित सभी सहयोगी संगठन एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों सहित समस्त कांग्रेसजन अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
