ग्राम तेगवा में गांधी चौपाल का किया गया आयोजन बेरोजगारी भ्रष्टाचार के खिलाफ युवा आवाज बुलंद करें कहा ज्ञान सिंह ने


सीधी धर्मेंद : जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के तत्वाधान में सीधी विधानसभा अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरमबाबा द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के मुख्य आतिथ्य में ग्राम तेगवा में गांधी चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री पंडित लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया गांधी चौपाल कार्यक्रम में ग्रामवासियों से चर्चा करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने प्रदेश की भाजपा सरकार को युवा एवं किसान विरोधी बताया प्रदेश का युवा रोजगार के लिए परेशान हैं किसानों को खाद बीज बिजली पानी की समस्या है स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी-बड़ी बातें कर जनता को बरगलाने की कोशिश करते हैं शिवराज के शासनकाल में भ्रष्टाचार बेरोजगारी बढ़ती जा रही है प्रदेश में हजारों सरकारी पद खाली पड़े हैं भ्रष्टाचार का बोलबाला है निचले तबके से लेकर प्रदेश स्तर तक के अधिकारी और भाजपा नेता कमीशन खोरी में लिप्त हैं उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार ने जनहित की सभी योजनाएं बंद करके रखे हैं गांव का बिजली का बिल भी 400 से ₹500 आ रहा है अब तो ग्राम पंचायतों में भी टैक्स वसूली शुरू हो गई है गांव का गरीब किसान मजदूर जो दिन भर मेहनत करके अपना पेट पालता है वह टैक्स कहां से दे पाएगा, चुनाव नजदीक आते ही भाजपा को गरीबों की याद आने लगती है पिछले 18 वर्षों में गरीबों के जन कल्याण की योजनाएं ठप पड़ी है विधवा निराश्रित विकलांग पेंशन में नए नाम नहीं छोड़े जा रहे बीपीएल सूची से पात्रों के भी नाम काट दिए गए जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि भाजपा के भ्रष्ट निकम्मी निरंकुश सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें और जन विरोधी सरकार को सत्ता से बेदखल करें गांधी चौपाल कार्यक्रम में प्रदेश महिला कांग्रेस की महामंत्री रंजना मिश्रा संगठन मंत्री दयाशंकर पांडे महामंत्री नवीन सिंह महामंत्री अखंड प्रताप सिंह, जिला प्रवक्ता पंकज सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
