12 नवम्बर को जिले में आयोजित नेशनल लोक अदालत में हुआ 835 प्रकरणों का निराकरण

0 136
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 12 नवम्बर को सीधी जिले में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण के लिए 20 न्याय खंड पीठो का गठन किया गया था आयोजित नेशनल लोक अदालत में 835 प्रकरणों का निराकरण किया गया. प्रधान न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अमित मिश्र द्वारा एडीआर सेंटर सीधी में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया गया 12 नवंबर को आयोजित नेशनल लोक अदालत में विद्युत विभाग के बिजली के प्रकरण नगरपालिका के जलकर और संपत्ति कर के प्रकरण बैंकों के ऋण प्रकरण, बीमा क्लेम प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा प्री-लिटिगेशन प्रकरण पारिवारिक प्रकरणों सहित अन्य कई तरह के प्रकरण का निराकरण आपसी समझौते के माध्यम से कराया गया। 12 नवंबर को आयोजित नेशनल लोक अदालत में न्यायालय प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय श्री चौहान की अदालत में पारिवारिक प्रकरण में देवकी द्विवेदी बनाम आशीष द्विवेदी पति पत्नी के बीच झगड़े को आपसी राजीनामा से सुलह करके निराकृत किया गया नेशनल लोक अदालत की वजह से विगत कई महीनों से अलग रह रहे पति पत्नी फिर से एक हो गए और उनकी पारिवारिक खुशियां वापस लौट आई इस मौके पर न्यायालय प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय श्री चौहान अधिवक्ता लालमणि सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे

News TOP Footer