शिवराज सरकार में भ्रष्टाचार बेरोजगारी और महिला उत्पीड़न में प्रदेश अब्बल कहा अजय सिंह राहुल ने

सीधी धर्मेंद : जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के मुख्य आतिथ्य एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में गांधी जन चौपाल का आयोजन सीधी विधानसभा अंतर्गत ग्राम माटा एवं चुरहट विधानसभा अंतर्गत ग्राम चंदरेह में किया गया उक्त आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरमबाबा एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हनुमानगढ़ के आयोजकत्व में आयोजित हुआ। सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री पंडित लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया तत्पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम का गायन प्रस्तुत किया गया। गांधी जन चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि मोदी सरकार हो या शिवराज का शासन, देश की जनता महंगाई से त्रस्त है। हर महीने रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम बढ़ रहे हैं। सरकार के पास महंगाई को नियंत्रित करने का कोई फार्मूला नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में सरकार ने कोई युवा रोजगार नीति का सृजन नहीं किया। इस कारण लाखों युवा बेरोजगार हैं। पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मोदी सरकार, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से लोन के दबाव में ऐसी नीतियां तय कर रही हैं जिससे देश की आर्थिक संप्रभुता खतरे में पड़ रही है। यही कारण है कि रुपया का लगातार अवमूल्यन हो रहा है। भ्रष्टाचार पर कोई लगाम नहीं होने से सरकारी मशीनरी के लोग आम जनता का शोषण करने में लगे हैं। लोकसेवक सरेआम रिश्वत ले रहे हैं। लेकिन सरकार का इस पर कोई अंकुश नहीं है। महिला उत्पीड़न में मध्य प्रदेश नंबर एक पर है स्थानीय समस्याओं पर बोलते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा अब किसानों को सिंचाई की आवश्यकता है लेकिन ट्रांसफार्मर जले हुए खाद के लिए किसान लाइन में खड़ा हुआ है सरकार अंधी और बहरी हो चुकी है स्थानीय जनप्रतिनिधिओ की संवेदनाएं मर चुकी है अफसरशाही बेलगाम है जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं ना के बराबर है प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के ताले कभी नहीं खुलते,मनरेगा योजना बंद पड़ी है गुणवत्ता विहीन खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है लोगों के नाम विधवा विकलांग निराश्रित पेंशन में नहीं जुड़ रहे हैं पात्रों के नाम बीपीएल सूची से काटे जा रहे हैं और पूरा नाम जोड़ने के लिए पैसे की मांग की जाती है और उसमें नीचे से लेकर ऊपर तक भाजपा के नेताओं का कमीशन है उन्होंने आम जनमानस खासकर युवाओं से आह्वान किया कि वे भाजपा सरकार की नीतियों का पर्दाफाश करे। गांधी चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जिले में व्यापक भ्रष्टाचार व्याप्त है किसी भी कार्यालय में बिना पैसे की कोई सुनवाई नहीं होती है बीपीएल सूची में नाम जोड़ने आवास योजना का लाभ दिलाने जमीनों के नामांतरण के लिए पैसे की मांग की जाती है जिला कांग्रेस अध्यक्ष आगे कहा कि जिले के सैकड़ों गांवों में ट्रांसफार्मर जले हुए हैं बार-बार शिकायतों के बाद भी नही बदले जा रहे, वृद्धा विकलांग निराश्रित पेंशन की सूची में नाम जोड़ने पैसे की मांग की जाती हैं, स्थानीय जनप्रतिनिधिओ के संरक्षण में भाजपा के नेता वसूली में व्यस्त हैं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि गांव-गांव जाकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोगों को अवगत कराएं।
