रीवा सीधी सिंगरौली रेल लाइन के प्रगति की समीक्षा के दौरान रेलवे मुआवजा वितरण और नौकरी की समस्या लेकर पहुंच गए किसान

सीधी धर्मेंद : जिला कलेक्ट्रेट में जिले की सांसद श्रीमती रीति पाठक एक तरफ रीवा सीधी सिंगरौली रेल लाइन के प्रगति की समीक्षा कर रही थी वही सभागार के बाहर बहरी क्षेत्र के आधा सैकड़ा किसान रेलवे मुआवजा वितरण और नौकरी की समस्या लेकर उनको अपना ज्ञापन सौंपने खड़े हुए थे इस दौरान किसानों ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी समस्या बताई और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। बैठक के बाद बाहर निकली जिले की सांसद को अपनी समस्या लेकर आए किसानों ने ज्ञापन सौंपा ज्ञापन के बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जिले की सांसद से रेलवे भू अधिग्रहण मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर बहरी से आए किसानों की समस्या उठाई जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हम और जिला प्रशासन इनकी समस्याओं को निपटाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं इसके साथ ही एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जिले के सांसद से जानना चाहा कि अब जिनकी भूमि का अधिग्रहण होगा जिन्हें मुआवजा मिलेगा क्या उनको नौकरी नहीं मिलेगी इस पर उन्होंने कहा कि सरकार ने अब नौकरियों पर रोक लगा दी है।
