अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला सीधी ने संजय गांधी महाविद्यालय का किया घेराव

सीधी धर्मेंद : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला सीधी द्वारा संजय गांधी महाविद्यालय में विगत दिनों छात्रा के साथ हुई दुष्कर्म की घटना और व्याप्त अव्यवस्थाओं छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हो रही कॉलेज प्रशासन की लापरवाही के विरुद्ध 2 नबम्बर को महाविद्यालय का घेराव किया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्रों के सम्मान में निरंतर ज्ञापन आंदोलन के माध्यम से छात्र हित के लिए लड़ाई लड़ती आई है बुधवार को संजय गांधी महाविद्यालय में प्रातः 11:00 बजे से ही छात्र छात्राओं का जमावड़ा लग गया जिसमें विद्यार्थी परिषद ने छात्र हितो को लेकर आंदोलन किया। ज्ञापन के लिए प्राचार्य महोदय को बुलाने पर जब महाविद्यालय प्राचार्य बाहर नही आये तो छात्र छात्राओं के द्वारा अंदर जाने का का प्रयाश किया गया जिससे कार्यकर्ताओं को पुलिश के द्वारा रोकने का प्रयाश किया गया । इन सभी समश्याओ के निराकरण हेतु विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय प्राचार्य को चेतावनी देते हुए यह कहा कि उपरोक्त सभी समस्याओं का निराकरण महाविद्यालय प्रशासन 15 दिन के अंदर करें अन्यथा विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा इस आंदोलन में विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता एव कई सैकड़ा छात्र छात्रा उपस्थित रहे। आंदोलन प्रदर्शन के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी धीरज सिंह चौहान ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को आंदोलन प्रदर्शन के कारणों की जानकारी दी।
