मुख्यमंत्री ने लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 का किया शुभारंभ सीधी जिले की 28 बेटियों के खाते में प्रथम किस्त अंतरित

0 143
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा भोपाल के रवीन्द्र भवन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल माध्यम से प्रदेश भर की बेटियों को शुभकामनाएं दी गई तथा कालेज में पढ़ रहीं 1 हजार 477 बेटियों को उनके खातों में 1 लाख 85 हजार रूपये की राशि आंतरित की गई। इस योजना के माध्यम से सीधी जिले की 28 लाडली बेटियां भी लाभान्वित हुई। सीधी जिलेे में जिला स्तरीय कार्यक्रम संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय के अटल आॅडोटोरियम मंे जिला पंचायत अध्यक्ष मजू सिंह के मुख्य आतिथ्य तथा स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास समिति जिला पंचायत की सभापति पूजा सिंह कुशराम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रारंभ की गई लाडली लक्ष्मी योजना बेटियों के सशक्तीकरण में महत्वपूर्ण योगदान कर रही है। आज मुख्यमंत्री जी ने लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 के माध्यम से प्रदेश की बेटियों को सौगात दी है। आज के दिन बेटियों के सशक्तीकरण के नये अध्याय की शुरूआत हो रही है। इस योजना के माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाली बेटियों को 25 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदाय की जायेगी। साथ ही लाडली बेटियों के उच्च शिक्षा के फीस भी सरकार द्वारा वहन किया जायेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि आज बेटियां बेटो से किसी भी बात में कमतर नहीं हैं। वह राष्ट्रपति जैसे महत्वपूर्ण पद से लेकर ग्राम पंचायत तक की बागडोर संभालें हुए हैं। बेटियां आज देश व विदेश के सरकारी क्षेत्र एवं निजी क्षेत्र के महत्वपूर्ण पदों में आसीन हैं। आज शासन के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सुश्री कुशराम ने कहा कि सभी यह प्रयास करें कि लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ सभी पात्र बेटियों को मिले। यह उनकी सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। उन्होने कहा कि बेटियों और महिलाओं को समान दर्जा दें, उन्हें बोझ नहीं समझा जाए तथा उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में सार्थक पहल की जाए। विशिष्ट अतिथि समाज सेवी इंद्रशरण सिंह चैहान ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना सिर्फ योजना नहीं बल्कि जीवन जीने की कला है दर्शन है। इस योजना ने लोगों की बेटियों के प्रति सोच में सकारात्मक परिवर्तन किया है। योजना के पहले प्रदेश का लिंगानुपात 912 था जो अब बढ़कर 931 हो गया है जो एक सकारात्मक परिवर्तन है। इस दिशा में हमें समाज को और अधिक जागरूक करने की आवश्यकता है जिससे लिंगानुपात में लगातार सुधार होता रहे।कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान ने कहा कि इस योजना ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को संबल देने का कार्य किया है जिससे वह बेटियों की पढ़ाई की चिंता से मुक्त होकर उन्हें शिक्षित करायें और सशक्त और आत्मनिर्भर बनाएं। कलेक्टर ने अभिभावकों से अपील की कि वह अपनी बेटियों को अच्छी शिक्षा दिलाएं। शिक्षा से ही विकास के नए मार्ग खुलते हैं। शासन बेटियों को शिक्षित व आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी तरह सजग है। योजनाओं का लाभ ले तथा बेटियों को बराबरी के अवसर प्रदान करें। जिला कार्यक्रम अधिकारी आर सी त्रिपाठी द्वारा योजना के प्रावधानों एवं उद्देश्यों के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में लाड़ली लक्ष्मी बेटियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर बी के पाण्डेय, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलेश शर्मा, सहायक संचालक महिला बाल विकास अवधेश सिंह, राजेन्द्र त्रिपाठी, सीडीपीओ डॉ शेषनारायण मिश्र सहित संबंधित विभागीय अधिकारी, मातृ शक्तियां तथा लाड़ली लक्ष्मी बेटियों द्वारा सहभागिता की गई।

 

News TOP Footer