राम जानकी श्री हर्षण दास मंदिर में मनाया गया अन्नकूट कार्यक्रम का महा उत्सव

0 103
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी शहर से लगे राम जानकी श्री हर्षण दास मंदिर में 26 अक्टूबर को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पारंपरिक रूप से अन्नकूट कार्यक्रम का आयोजन किया गया दीपावली के बाद होने वाले इस कार्यक्रम में भगवान को अनेक तरह के पकवानों के भोग लगाए जाते हैं और उसका महा उत्सव मनाया जाता है 26 अक्टूबर को मंदिर में आयोजित अन्नकूट कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भक्त जमा हुए कार्यक्रम की शुरुआत भजन कीर्तन के साथ की गई भजन कीर्तन का कार्यक्रम 4 घंटे से भी अधिक समय तक चला इस दौरान मंदिर में भगवान को अनेक तरह के पकवान के भोग लगाए गए मंदिर में मौजूद बड़ी संख्या में महिला और पुरुष भक्त इस दौरान भाव विभोर नजर आए अन्नकूट कार्यक्रम का समापन भगवान की आरती के साथ किया गया जिसके बाद मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें कई सैकड़ा भक्तों ने भंडारे का स्वादिष्ट प्रसाद ग्रहण किया !

News TOP Footer