कॉलेज परिसर में हुई दुष्कर्म की इस घटना को लेकर एनएसयूआई ने सौपा ज्ञापन

0 147
Main Ad1

सीधी धर्मेंद ; विगत दिनों सीधी शहर में स्थित स्वशासी शासकीय संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय में एक छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म का मामला अब धीरे-धीरे राजनैतिक रंग लेने लगा है दिनदहाड़े कॉलेज परिसर में हुई दुष्कर्म की इस घटना को लेकर अब छात्र संगठन मुखर हो रहे हैं और विद्यालय प्रबंधन पर इस घटना के प्रति जवाबदेही ना लेने के लिए उन्हें आड़े हाथों लिया जा रहा है और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर जवाब देहो पर कार्यवाही की मांग की जा रही है। 26 अक्टूबर को नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया ने जिला कलेक्ट्रेट में पहुंचकर महाविद्यालय परिसर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटित हुई घटना के विरोध में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम का ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर सुरेश गोखले को सौंपा सौपे पर गए ज्ञापन में छात्र संगठन ने मांग की है कि संबंधित प्रकरण की पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ जांच कराकर अपराधियों एवं शह देने वालो को आजीवन कारावास की सजा दी जाए महाविद्यालय परिसर में इस तरह की घटनाएं अनवरत होती जा रही है लेकिन बावजूद इसके संस्था प्रमुख प्राचार्य के द्वारा सुरक्षा संबंधित कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है इसलिए उनको तत्काल निलंबित कर हटाया जाए। छात्र संगठन एनएसयूआई ने महाविद्यालय परिसर में नए एवं पुराने भवन में बंदूकधारी गार्डों की तैनाती की भी मांग की है साथ ही पूरे विद्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी मांग की है जिले के डिप्टी कलेक्टर को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपने के बाद छात्र संगठन एनएसयूआई के पदाधिकारी ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी मांगों की जानकारी दी।

News TOP Footer