मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गृह प्रवेश कार्यक्रम के तैयारियों की समीक्षा

सीधी धर्मेंद : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 22 अक्टूबर को आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम के तैयारियों की समीक्षा सोमवार को देर शाम की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम सतना में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम दोपहर 03 बजे आरंभ होगा इस दिन प्रदेश के 4 लाख 51 हजार से अधिक गरीबों को पक्के आवास का उपहार दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी भी इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे। कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर लें। जिन भी हितग्राहियों के आवास का निर्माण पूरा हो गया है उन्हें इस दिन गृह प्रवेश अवश्य कराएं। हितग्राहियों का ग्रह प्रवेश समारोह पूर्वक होगा। धनतेरस के दिन गरीबों को पक्के आवास का उपहार दिया जा रहा है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इसके लिए आवश्यक तैयारियां कर लें। कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार कराएं। सोशल मीडिया में लाभान्वित हितग्राहियों के संदेश प्रसारित करें। अन्य माध्यमों से भी कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार करें। कलेक्ट्रेट के एनआईसी केंद्र से कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे तथा अन्य अधिकारी वीडियो कांफ्रेंस में शामिल हुए।
