बिना हेलमेंट अभी तक कार्यवाही कर एक लाख 50 हजार रूपये से अधिक का वसूला गया समन शुल्क

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के मार्गदर्शन में सीधी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे हेलमेट लगाएं, जीवन बचाएं अभियान में आम जनमानस धीरे-धीरे रूचि ले रहे हैं। जिले भर में चलाए जा रहे इस अभियान में लोगों को हेलमेट से होने वाले लाभों के बारे में बताया जा रहा है साथ ही लापरवाह वाहन चालकों के चालान भी काटे जा रहे हैं। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों के सबसे अधिक शिकार हेलमेट ना लगाने वाले दोपहिया वाहन चालक हो रहे हैं। सीधी पुलिस द्वारा लगातार समझाइश दी जा रही है, साथ ही चालानी कार्यवाही भी जारी है। अभियान के दौरान दिनांक 08.10.2022 को 140 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्यवाही कर 35 हजार रूपये, दिनांक 09.10.2022 को 72 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्यवाही कर 18 हजार रूपये, दिनांक 10.10.2022 को 131 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्यवाही कर 32 हजार 250 रूपये, दिनांक 11.10.2022 को 122 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्यवाही कर 30 हजार 500 रूपये, दिनांक 12.10.2022 को 146 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्यवाही कर 36 हजार 500 रूपये चालानी कार्यवाही की गई है। इस प्रकार अभी तक कुल 611 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्यवाही कर कुल एक लाख 52 हजार 250 रूपये की चालानी कार्यवाही की गई है। दोपहिया वाहन चालकों के साथ ही पीछे बैठे व्यक्ति को भी हेलमेट लगाने हेतु हिदायत दी जा रही हैं। सीधी पुलिस द्वारा बताया जा रहा है कि दो पहिया वाहन चलाते समय वाहन चालक के अलावा पीछे बैठे हुए व्यक्ति को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य हो गया है। नियमों का उल्लंघन करने वाले दो पहिया वाहन चालकों पर नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी।
