जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र अन्तर्गत जारी है सीधी पुलिस का जन जागरूकता अभियान

0 91
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं राज्य सायबर पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा सायबर जागरूकता एवं नशा मुक्ति अभियान तथा मानव दुर्व्यापार निवारण के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के तत्वाधान में, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले एवं समस्त अनुभागों के पुलिस अनुविभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारियों के नेतृत्व में सीधी पुलिस ने आज दिनांक 12.10.2022 को जिले में विभिन्न थाना अंतर्गत सायबर जागरूकता एवं मानव दुर्व्यापार रोकथाम निवारण तथा नशामुक्ति अभियान के संबंध में कार्यक्रम का आयोजन किया है। थाना प्रभारी जमोड़ी उप निरीक्षक शेषमणि मिश्रा के नेतृत्व में जमोड़ी पुलिस द्वारा पनवार चौहानन टोला में नशामुक्ति के सम्बन्ध में जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे पुलिस स्टाफ, ग्राम सरपंच, सचिव , ग्राम के गणमान्य नागरिक, महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे। सभी को सायबर जागरूकता दिवस एवं मानव दुर्व्यापार के बारे में बता कर आवश्यक हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराए गए। चौकी प्रभारी सेमरिया उप निरीक्षक धर्मेंद्र राजपूत के नेतृत्व में सेमरिया पुलिस ने ग्राम करोंदिया तथा गेदुरा मे कार्यक्रम का आयोजन कर नशामुक्ति , मानव दुर्व्यापार, तथा साइबर जागरूकता के संबंध में बताया गया । थाना प्रभारी कमर्जी विशाल शर्मा के नेतृत्व में कमर्जी पुलिस द्वारा ग्राम कमर्जी में सायबर जागरूकता एवं मानव दुर्व्यापार रोकथाम एवम निवारण हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में शामिल हुए सभी से अपील की गई कि यदि उपरोक्त बातों में आपको कहीं भी ऐसा कोई व्यक्ति दिखता है जो मानव दुर्व्यापार के कारण फसा हुआ है तो तत्काल आपको नजदीकी पुलिस थाना, पुलिस हेल्पलाइन 100/112 , महिला हेल्पलाइन 1090, साइबर हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, राष्ट्रीय महिला आयोग 9827170170 पर जानकारी देना है।

News TOP Footer