बिना हेलमेट निकलने वाले बाइक सवारो पर होगी कडी कार्यवाही कहा कलेक्टर और एसपी ने

सीधी धर्मेंद : उच्च न्यायालय और जिला प्रशासन द्वारा हेलमेट लगाने के जारी किए गए सीधी शहर और जिले में आदेशा का पालन कराने के लिए यातायात पुलिस द्वारा लगातार वाहन चेकिंग लगाई जा रही है वाहन चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट लगाए सड़क से गुजर रहे मोटरसाइकिल सवारों को रोककर कई चालको के चालान की कार्यवाही की जा रही है बहुत से लोगों को समझाइश देकर मौका दिया लेकिन पुलिस की नरमी की वजह से लोग अभी भी विना हेलमेट बेख़ौफ़ निकल रहे है उच्च न्यायालय और जिला प्रशासन जिला मजिस्ट्रेट के स्पष्ट निर्देश के बाद भी बहुत से लोग नियमों को दरकिनार करके शहर की सड़कों पर निकल रहे हैं जिले में चलाए जा रहे हेलमेट अभियान के संबंध में एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जिले के कलेक्टर मुजीब उर रहमान खान और पुलिस अधीक्षक से उनकी प्रतिक्रिया चाही तो कलेक्टर ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ के माध्यम से शहर की जनता से हेलमेट लगाकर निकलने की अपील की इसके साथ ही जिले के कलेक्टर ने कहा कि मोटरसाइकिल चलाने वाले ही नहीं मोटरसाइकिल में बैठने वाले भी हेलमेट लगाकर ही निकले इसके साथ ही कलेक्टर ने नियम का पालन न करने वालों को कार्यवाही की चेतावनी भी दी हेलमेट अभियान के संबंध में एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में अब लोगों को काफी समझाइश दी जा चुकी है 10 अक्टूबर से अब हम कड़ा रुख अख्तियार करेंगे और बिना हेलमेट शहर में निकलने वाले बाइक सवार ऊपर विधि अनुसार कार्रवाई करेंगे आगे पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की मंशा अनुसार सीधी पुलिस जिले में शराब गांजा कोरेक्स के अवैध व्यापार पर कड़ी कार्यवाही करेगी।
