सीधी शहर में मुसलमान भाइयों ने शानदार तरीके से मनाया हजरत पैगम्बर मोहम्मद की पैदाइश का जश्न

0 100
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : इस्लाम धर्म के सबसे महान नबी और आखिरी संदेशवाहक पैगम्बर मोहम्मद की की पैदाइश का जश्न ईद मिलाद उन नबी 9 अक्टूबर को पूरे देश के साथ सीधी शहर में मुसलमान भाइयों ने शानदार तरीके से जुलूस निकालकर मनाया सीधी शहर की जामा मस्जिद से मुसलमान भाइयों ने पैगंबर साहब के जन्मदिन के खुशी में बड़ा जुलूस निकाला जिसमें कई बड़े वाहन और हजारों की संख्या में मुसलमान भाई शामिल हुए जामा मस्जिद से चला जुलूस शहर के सराफा बाजार कोतवाली सम्राट चौक अस्पताल चौक मानस भवन गांधी चौक पुराना बस स्टैंड लालता चौक होते हुए वापस जामा मस्जिद में समाप्त हुआ हजरत मोहम्मद पैगंबर साहब के जन्मदिन की खुशी में निकाले गए जुलूस का शहर में जगह-जगह इस्तकबाल किया गया जुलूस में मुसलमान भाइयों ने अपने नबी की शान में जोश खरोश के साथ नारे लगाए सम्राट चौक में जुलूस के दौरान मौजूद जिले के कलेक्टर मुजीब उर रहमान खान और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव को जुलूस में शामिल मुसलमान भाइयों ने ईद मिलाद उन नबी की मुबारकबाद दी इस दौरान मुसलमान भाइयों ने जिले के कलेक्टर के साथ सेल्फी ली और फोटो खिंचवाई। जुलूस के दौरान सोनांचल बस स्टैंड के मोहम्मद असलम और पटेल पुल के मोहम्मद युसूफ भाई ने हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन की लोगों को मुबारकबाद दी और कहा कि आज बहुत बड़े खुशी का दिन है आज हमारे पैगंबर साहब का जन्मदिन है। हजरत मोहम्मद पैगंबर साहब के जन्मदिन के जश्न के जुलूस के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए थे।

News TOP Footer