सीधी शहर के गांधी चौक में नव नव दुर्गा उत्सव समिति के भक्तों ने स्थापित की माता काली की विशाल प्रतिमा

सीधी धर्मेंद : शारदेय नवरात्रि के प्रारंभ होते ही सीधी शहर में मां दुर्गा के भक्तों ने शहर में जगह-जगह मां दुर्गा के अनेक रूपों की प्रतिमाएं स्थापित की है और उनकी सेवा में जुटे हुए हैं सीधी शहर के गांधी चौक में नव नव दुर्गा उत्सव समिति के भक्तों ने इस बार माता काली की विशाल प्रतिमा स्थापित की है और पूरे गांधी चौक को लाइट डेकोरेशन से सजाया हुआ है जहां मां काली के दर्शनों के लिए भक्त बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
